तलाक के बाद अकेली पड़ी ये टॉप एक्ट्रेस, लगातार 3 फ्लॉप के बाद पैसे कमाने के लिए शुरू कर दिया ऐसा काम

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। लेकिन अगर कोई एक्टर अपना नाम बना लेता है तो उसका नाम मिटा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिल्मी सितारों के लिए इंडस्ट्री पर राज करने के साथ-साथ दर्शकों के दोनों पर राज करना भी काफी जरूरी हो जाता है। कई बार तो कुछ अभिनेत्रियां ऐसी होती है जो कि फ्लॉप फिल्में देने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाती हैं और लोगों को भी उनमें कुछ रुचि नहीं रहती है।
फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी बनी हुई है फेवरेट
लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो की फ्लॉप साबित होने के बावजूद भी मेकर्स के लिए नंबर वन बनी हुई है। इसी के अलावा उन्होंने इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए एक नई कंपनी की भी शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस को इस कंपनी से काफी ज्यादा उम्मीदें भी है। वह इस कंपनी के साथ में अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है।
एक फिल्म के लिए करोड़ों लेती हैं एक्ट्रेस
अगर आप अभी तक इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु की। वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ का चार्ज लेती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह अब ऐक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने वाली है। हैदराबाद में एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ में हाथ मिला लिया है।
प्रोडक्शन हाउस को लेकर बेहद खुश हैं अभिनेत्री
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद की मनोरंजन कंपनी मंडोआ मीडिया वर्क्स के साथ में अपना काम शुरू किया। इसी के सहयोग से उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के अनाउंसमेंट भी कर दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को अपनी कहानी बताने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। यह सार्थक होने के साथ-साथ प्रामाणिक और ग्लोबल भी हो।
एक्ट्रेस की पिछली तीन फिल्में हुई फ्लॉप
सामंथा रुथ प्रभु ने यह भी बताया कि ट्रालाला एक नए एरा और विचारों के कंटेंट को तैयार करने के लिए बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं यह प्रोडक्शन हाउस ताने-बाने की ताकत और जटिलता की झलक दिखाने वाली कहानियां को भी बढ़ावा देने वाला है। एक्ट्रेस इसके लिए काफी ज्यादा खुश है। सामंथा रुथ प्रभु भले ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि उनकी तीन पिछली फिल्में शकुंतला और यशोदा के अलावा खुशी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
सामंथा रुथ प्रभु का निजी जीवन
सामंथा रुथ प्रभु के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब एक्ट्रेस अकेली रह चुकी है और डिवोर्स की वजहों का आज तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ। इसी के अलावा सामंथा रुथ प्रभु अपने शो सिटाडेल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। जिसमें वह वरुण धवन के साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications














