500 रुपए मिली पहली सैलरी, आज करोड़ों की मालकिन है ये हसीना, 4 साल में हुआ पति संग तलाक

Samantha Ruth Prabhu Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। भले ही उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी तरक्की हासिल की और इसके बावजूद भी निजी जिंदगी में उन्हें काफी दुख मिला। नागा चैतन्य के साथ शादी के 4 साल बाद उनका तलाक हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने सालों तक संघर्ष करने के बाद साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान हासिल की है। लेकिन एक समय हुआ करता था जब वह स्कूल के समय पर अपने घर का गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां भी करती थी। यह तब की बात है जब वह 11वीं क्लास में पढ़ती थी।
इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु को एक इवेंट के दौरान 500 रुपए की पहली सैलरी मिली थी। बाद में जब वह कॉलेज में आई तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। यहीं से उनके एक्टिंग का सफर शुरू हुआ और निर्देशक रवि वर्मन की नजर उन पर पड़ी। बाद में एक्ट्रेस को उन्होंने राहुल रविंद्रन के साथ 'मोस्कॉइन कावेरी' फिल्म में एक रोल दिया।
लेकिन आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की डेब्यू फिल्म 'ये माया चेसावे' थी। इस फिल्म में उन्होंने नागा चैतन्य के साथ में काम किया था और यहीं पर दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। बाद में उन्होंने सुपर डीलक्स और यशोदा जैसी फिल्मों में काम किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब वह एक फिल्म के लिए करोड़ों का चार्ज करती हैं और कुछ मीडिया खबरों के अनुसार वह तकरीबन 100 करोड़ की संपत्ति के मालकिन भी है।


Click it and Unblock the Notifications