एक आइटम सॉन्ग के 5 करोड़ लेती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड नहीं साउथ में बजता है डंका, नेटवर्थ सुन हो जाएंगे कान खड़े

Samantha Ruth Prabhu Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह अपने वेब शो सिटेडल हनी बनी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इस वेब शो में उनके साथ वरुण धवन भी लीड किरदार में है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपनी फिल्मों से अच्छी खासी कमाई करती हैं।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की सामंथा रुथ प्रभु एक आइटम सॉन्ग के लिए भी 5 करोड़ की फीस ले लेती है। ज्यादातर देखा जाता है कि आइटम सॉन्ग के लिए एक से दो करोड रुपए तक का हसीनाएं चार्ज करती हैं। लेकिन खबरों के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु एक आइटम नंबर के लिए 5 करोड़ की फीस ले लेती है।
सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म पुष्पा में 'ओ अंटावा' गाने के लिए काफी ज्यादा मशहूर देखा गया था और इस गाने की रिलीज होते ही हर तरफ तहलका मच गया था। हालांकि इस फिल्म में लीड किरदार में रश्मिका मंदाना नजर आई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की सामंथा रुथ प्रभु ने रश्मिका से भी ज्यादा फीस ली थी और खबरों के अनुसार रश्मिका को 2 करोड़ मिले थे।
Stockgro's 2023 की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु की कुल नेटवर्थ 101 करोड़ रुपए की है। इसी के अलावा वह हर फिल्म का 3 से 5 करोड़ चार्ज लेती है और इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 8 करोड़ तक साल में कमा लेती हैं। वह एक लग्जरी लाइव जीती है और साथ ही 7.8 करोड़ के लग्जरियस अपार्टमेंट में भी रहती हैं।
इसी के अलावा आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु को कार का भी बहुत शौक है। उनके पास में ऑडी Q7, Porsche Cayman GTS, लैंड रोवर, मर्सिडीज़-बेंज G63 AMG, जैगवार XF और BMW 7 सीरीज जैसी गाड़ियां मौजूद है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बॉलीवुड में काम नहीं किया। उन्हें तमिल और तेलुगु फिल्मों में देखा गया। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'द फैमिली मैन 2' सीरीज में भी उन्हें देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











