..................... Samantha ruth prabhu faced divorced with naga chaitanya myositis and flop movies - Hindi Filmibeat

गिन-गिनकर दिन काट रहीं ये तलाकशुदा एक्ट्रेस, फिल्में हुईं फ्लॉप और बीमारी ने जकड़ा, छलका हसीना का दर्द

Samantha Ruth Prabhu, Naga chaitanya

Samantha Ruth Prabhu Life Struggle: अक्सर फिल्मी दुनिया में देखने के लिए मिलता है कि सेलिब्रिटीज की शादी जितनी जल्दी होती है उतनी जल्दी टूटती भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारे हैं जोकि एक वक्त पर काफी अच्छी खासी रिलेशनशिप में थे और आज के वक्त में उनका तलाक हो चुका है। आज हम आपको साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने नागा चैतन्य के साथ में शादी रचाई और 4 साल दोनों का तलाक हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने मयोसाइटिस से पीड़ित होने का खुलासा किया था और बाद में फ्लॉप फिल्मों से वह परेशान थी। यहां तक की सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इस बीमारी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात भी की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं तब भी अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे लो फेज से जूझ रही थी और एक असफल शादी के बाद बीमारी और इसके अलावा फ्लॉप फिल्मों ने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया। ये एक तरह से मेरे ऊपर ट्रिपल मार पड़ने जैसा रहा।"

सामंथा रुथ प्रभु ने आगे यह भी कहा कि "पिछले कुछ सालों में मैंने जो भी कुछ झेला है, उन दिनों में मैंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में पढ़ा, जो मेन्टल हेल्थ की समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसके बावजूद वह फिर से उठकर खड़े हुए। ट्रोलिंग और एंजायटी से निकलकर उन्होंने फिर से अपने जीवन में वापसी की। उनकी कहानियों से मुझे बहुत मदद मिली और मुझे यह समझने में बहुत सहायता मिली कि अगर वह इन सब का सामना कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।"

सामंथा रुथ प्रभु इस इंटरव्यू में आगे बताती है कि "जो लोग आपसे प्यार करते हैं, उन लोगों के लिए हमेशा रियल, ईमानदार और जिम्मेदार बने रहे। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह किसी तोहफ़े से काम नहीं होता है। अपने अपने जीवन में कितनी हिट फिल्में दी हैं, कितनी ब्लॉकबस्टर, आपने कितने अवार्ड जीते और आपकी बॉडी कितनी ज्यादा परफेक्ट है, लाइफ में यही सब चीज सिर्फ जरूरी नहीं होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X