तलाक के बाद इस हसीना को आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, मुश्किल वक्त से ऐसे आई बहार

Samantha Ruth Prabhu Talked About Depression: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी रिश्ते बिगड़ भी जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने लव मैरिज की और फिर 4 साल में ही दोनों का रिश्ता टूट गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु की। जो की साउथ की मशहूर अभिनेत्री है।
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और फिर उन्हें फिल्ममेकर रवि वर्मन ने नोटिस किया। बाद में साल 2010 में एक्ट्रेस ने तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसव' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में साल 2017 में उन्होंने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या के साथ में शादी रचाई।
हालांकि आपको बता दें की शादी के 4 साल बाद ही सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या ने साल 2021 में तलाक ले लिया। हालांकि उनके रिश्ते के टूटने की वजह सामने नहीं आई। लेकिन इसका असर एक्ट्रेस पर काफी ज्यादा देखने को मिला। तलाक के बाद अभिनेत्री को मायोसाइटिस नाम की बीमारी हो गई थी।
सामंथा रुथ प्रभु काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी और एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि तलाक के बाद मूव ऑन करने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की। लेकिन इसी बीच उन्हें अपनी बीमारी को लेकर पता चला। उन्होंने बताया कि वह बहुत ही डरावने अनुभव से बाहर आई है। लेकिन अब इन चीजों को हैंडल करना वह सीख चुकी है।
सामंथा रुथ प्रभु ने यह भी बताया कि मायोसाइटिस डायग्नोसिस बीमारी के चलते उन्हें काफी दर्द होता था। लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस रूटीन का पूरा ध्यान रखती थी। बीमारी के चलते ही उन्होंने 1 साल तक बिल्कुल कम नहीं किया। इसके बाद सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म 'कुशी' से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की थी।
सामंथा रुथ प्रभु ने यह भी बताया कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेना नहीं चाहती थी। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती तो वह मेंटली और भी ज्यादा डिस्टर्ब हो जाती। एक्ट्रेस ने कहा कि "अगर आपको मेंटली अच्छा महसूस नहीं हो रहा है तो मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। मेरी हालत भी बहुत खराब हो गई थी और मैं काउंसलर के पास गई।"
सामंथा रुथ प्रभु ने आगे यह भी बताया कि "मैंने अपने दोस्तों को भी बताया और उन्होंने भी मेरी मदद की। मेंटल हेल्थ खराब होने के चलते मुझे करने के ख्याल आने लग गए थे और अब मैं इन सब चीजों से बाहर आ चुकी हूं।" हालांकि एक्ट्रेस अभी भी अपनी बीमारी का इलाज कर रही है और मेडीटते के साथ-साथ योग और बेहतर डाइट फॉलो करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications