सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 13 साल, एक्स हसबैंड की फिल्म से किया था डेब्यू

साउथ इंडियन फिल्मों की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 13 सालों का सफर पूरा कर लिया है। 13 सालों पहले सामंथा ने साल 2010 में तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'ये माया चेसावे' से साउथ इंडियन फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सामंथा ने अपने एक्स हसबैंड और एक्टर नागा चैतन्य के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 13 सालों के इस बेहद खूबसूरत सफर के लिए सामंथा को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां दी जा रही हैं। वहीं सामंथा ने भी इतना प्यार देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है। सामंथा को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस नंबर के लिए खुब पहचान मिली हुई है।

फैंस का किया शुक्रिया अदा :
इंस्टाग्राम पर सामंथा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। अपने नोट में सामंथा ने लिखा, 'मेरी जितनी उम्र बढ़ रही है...मैं उतना ही आगे जा रही हूं...मैं सभी के प्यार और स्नेह के लिए...और हर नए दिन और उससे वाली सभी अच्छी चीजों के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। पहले कई सारी चीजें मुझे प्रभावित करती थी...अब नहीं। हर दिन के लिए बस आभार और प्यार। शुक्रिया।' पिछले साल जब सामंथा ने 12 सालों का सफर पूरा किया था उस समय भी उन्होंने एक नोट शेयर कर लिखा था, 'सिनेमा के साथ मेरी लव स्टोरी कभी खत्म नहीं होगी।'

एक्टिंग के साथ डांस नंबर के भी दिवाने :
फैंस के लिए सामंथा रुथ प्रभु की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि ट्विटर पर 'फिल्मों में सामंथा के कमाल के 13 साल' ट्रेंड करने लगा था। सामंथा ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है जिनमें 'अंजान', कत्थी, 'मानम', 'इगा (मक्खी)', 'जबरदस्त', 'यशोदा' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए सामंथा को बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड, चैंपियंस ऑफ चेंज तेलंगाना 2021 अवार्ड भी दिया जा चुका है। सामंथा ने पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जून की फिल्म 'पुष्पा' में अपने डांस नंबर ऊं अवामा से धमाल मचा दिया था। यह गाना दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी खुब पसंद किया गया था। जल्द ही सामंथा की अगली फिल्म 'शकुंतलम' रिलीज होने वाली है। कालिदास रचित अभिज्ञान शाकुंतलम के आधार पर बनायी गयी यह फिल्म पैन इंडिया में कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में सामंथा ने शकुंतला और देव मोहन ने राजा दुष्यंत का किरदार निभाया है।

पिछले साल लिया तलाक :
वहीं निजी जीवन की बात की जाए तो सामंथा ने पिछले साल ही पति नागा चैतन्य से तलाक लिया है। साल 2017 को सामंथा अक्किनेनी परिवार की बहू बनी थी। सामंथा और नागा चैतन्य की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन आपसी मतभेद होने की वजह से सामंथा और नागा चैतन्य ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से तलाक की खबर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगा दी। तलाक के बाद से ही दोनों अपनी-अपनी दुनिया में अकेले ही हैं। इस बीच जब सामंथा की तबियत काफी ज्यादा खराब हुई थी तो उनके एक्स-पति ने उनसे संपर्क भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











