लड़कियों की झुंड में छिपी है शाहरुख, प्रभास से भी ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस.. शादी के बाद भी...

अक्सर सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती हुई नजर आती हैं। जिनमें उन्हें पहचान पाना काफी ज्यादा मुश्किल भरा हो जाता है। लेकिन इसी बीच एक लड़कियों के झुंड से भरी हुई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक ऐसी लड़की छिपी हुई है जो कि आज के वक्त पर साउथ सिनेमा से लेकर इंडियन सिनेमा तक पर राज कर रही है।
सामंथा रुथ प्रभु की कॉलेज के दिनों की तस्वीर
तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीछे की लाइन में खड़ी हुई डार्क पिंक कलर की साड़ी पहने एक लड़की नजर आ रही है। जिसकी मासूमियत और हल्की सी मुस्कुराहट हर किसी का ध्यान खींच रही है। बता दें कि यह साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु है और यह उनकी कॉलेज की तस्वीर है। बचपन में सामंथा रुथ प्रभु बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आती थी।
पढ़ाई के साथ की थी पार्ट टाइम जॉब
आज के वक्त में सामंथा रुथ प्रभु ग्लैमर इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी है और उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन एक्ट्रेस के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था और उन्होंने अपने खुद के खर्च उठाने के लिए पार्ट टाइम जब भी की थी। इसी दौरान उन्हें फिल्म 'ये माया चेसाव' ऑफर की गई और यह उनकी डेब्यू फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
करियर चमकाने के लिए ढलती उम्र के एक्टर्स के अरमान जगाने से भी नहीं चूकी ये कच्ची उम्र की हीरोइने
सामंथा रुथ प्रभु ने गरीबी में काटे थे दिन
आज के वक्त में सामंथा रुथ प्रभु किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने गरीबी में दिन काटे थे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके माता-पिता के पास में उनकी हायर एजुकेशन के लिए पैसे नहीं थे। हालांकि वह उन्हें पढ़ने के लिए मोटिवेट किया करते थे। इसीलिए आर्थिक तंगी के चलते उन्हें छोटी-मोटी नौकरी करनी पड़ी। लेकिन फिल्मों में कम मिलते ही एक्ट्रेस के परिवार की जिंदगी एकदम से बदल गई।


Click it and Unblock the Notifications