सामंथा रुथ प्रभु ने उधार लिए 25 करोड़? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी और बताई इसके पीछे की सच्चाई

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि इन दिनों वह मायोसाइटिस से जूझ रही है. इसी वजह से उन्होंने अभी एक्टिंग से भी ब्रेक लिया हुआ है. इन दिनों में अमेरिका में रहकर अपना इलाज करवा रही है. कुछ दिनों से वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बनी हुई है. बता दें कि खबरें सामने आई थी कि उन्होंने अपनी बीमारी मायोसाइटिस के इलाज के लिए एक तेलुगू सुपरस्टार से करोड़ों रुपए उधार में लिए. लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और सरेआम इस बात की सच्चाई भी बताई है.
क्या सामंथा ने उधार लिए हैं 25 करोड़ रुपए
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की बीमारी और उसके इलाज को लेकर पिछले कुछ वक्त से इस बात का दावा किया गया कि उन्होंने एक तेलुगू सुपरस्टार से 25 करोड़ रुपए की भारी रकम की मदद मांगी है. इन खबरों को पढ़ने के बाद में एक्ट्रेस का गुस्सा काफी ज्यादा फोटो और उन्होंने इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताई. एक्ट्रेस ने इस पर साफ-साफ कहा कि "मैं अपना ध्यान खुद रख सकती हूं."
सामंथा ने कहा कि मैं खुद रख सकती हूं अपना ध्यान
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी को शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि "मायोसाइटिस के इलाज के लिए 25 करोड रुपए? किसी ने आप के साथ में बहुत ही बुरी डील कर ली है. मुझे इस बात की बहुत ही ज्यादा खुशी है कि मैं इसका बहुत ही छोटा हिस्सा खर्च कर रही हूं. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैंने अपने करियर में जितने भी काम किए हैं, उसके लिए मुझे बहुत कम पैसे मिले हैं. जिस वजह से मैं बहुत ही आसानी से अपना ध्यान रख सकती हूं. धन्यवाद."
एक्ट्रेस ने शेयर किया था पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इसी पोस्ट के आगे यह भी लिखा कि "मायोसाइटिस एक ऐसी स्थिति होती है जिससे कि हजारों लोग आज के वक्त में जूझ रहे हैं. इसके इलाज के संबंध में जो भी जानकारी हमने दी है, कृपया करके उसके प्रति जिम्मेदार बनो." एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से इस बात को साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी भी एक्टर से कोई भी रकम उधार नहीं ली है.
2022 में एक्ट्रेस को हुई थी अपनी बीमारी की खबर
अगर हम सामंथा रुथ प्रभु के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी फिल्मों में अपना जादू चलाया है. लेकिन साल 2022 में उन्हें अपने ऑटोइम्यून कंडीशन मायोसाइटिस का पता चला. बता दें कि साक्षी टीवी की हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा ने साउथ के एक बड़े सुपरस्टार से 25 करोड़ रूपए उधार लिए. इस रिपोर्ट में किसी भी एक्टर का नाम शुमार नहीं था. सामंथा ने भी इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है.


Click it and Unblock the Notifications