..................... Samantha Ruth prabhu beautiful look at airport and carry a fendi bag worth 2 lakhs - Hindi Filmibeat

सामंथा ने एयरपोर्ट पर अपनी सादगी से जीता सभी का दिल, 2 लाख का बैग लिए नज़र आईं एक्ट्रेस

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री पर छाई हुई है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में भी शुमार है. उनकी फिल्मों से लेकर उनके स्टाइल तक का हर कोई दीवाना बन जाता है. वह पब्लिक अपीरियंस के साथ में अपने फैशन गोल्स देने में कभी भी पीछे नहीं हटती हैं.

एयरपोर्ट पर सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आईं सामंथा

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में 6 सितंबर 2023 को समांतर रुथ प्रभु को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उनके स्टाइल ने हर किसी का ध्यान खींचा. बता दें कि उन्होंने स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी हुई थी. इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कलर की पैंट पहनी हुई थी. काफी मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ में उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया. बता दें कि एक्ट्रेस ने सनग्लासेस और इयररिंग्स के साथ-साथ व्हाइट सैंडल और एक शानदार टोट बैग लिया हुआ था.

2 लाख का बैग लिए सामंथा ने बिखेरा जलवा

लेकिन सामंथा रुथ प्रभु के तोते बाग ने हर किसी का ध्यान खींचा. अगर हम उनके इस बैक की बात करें तो यह वाइट लेदर और स्टिफ टर्टोइसेल प्लेक्सीग्लास हैंडल से बना हुआ है. जिसमें एक शोल्डर स्ट्रैप भी लगी हुई है. बता दे की एक्ट्रेस का यह बैग शानदार ब्रांड फेंडी का है और इसकी अगर कीमत की बात करें तो आपको बता दें कि RM 12,500 यानि कि 2,22,359 रुपए का है.

प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस ने चलाया जादू

इतना ही नहीं सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में 'कुशी' की टीम के साथ में टेक्सास में एक प्रमोशन इवेंट में देखा गया था. जहां पर उन्होंने ब्लू कलर के को-ऑर्ड सेट पर अपना जादू हर तरफ चलाया. जिसके अंदर एक फ्रंट-स्लिट और प्लंजिंग वी-नेकलाइन वाली फुल-स्लीव जैकेट के साथ-साथ एक मैचिंग प्लाजो भी था. यह पूरा आउटफिट जरदोजी, रेशम और सिक्विन कड़ाई से बना हुआ था.

2.5 लाख की ड्रेस पहन दिखाई अदाएं

सामंथा रुथ प्रभु ने इस लुक को पूरा करने के लिए एसेसरीज और मेकअप को मिनिमल रखा. इसी के साथ उन्होंने मोतियों से सजे हुए चोकर, स्टड इयररिंग्स और क्लासिक गॉगल्स भी लगाए हुए थे. लेकिन कुछ रिसर्च करने के बाद में इस बात की जानकारी मिली कि उनका आउटफिट फेमस डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया हुआ है और इसकी कीमत तकरीबन 2,55,000 रुपए की बताई जा रही है.

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X