जब तौलिया पहन फाइट करती नज़र आईं कैटरीना, सीन देख विक्की कौशल का चढ़ गया था पारा, बोले- 'अब मैं तुम्हारे साथ...'

विक्की कौशल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया और इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को भी रिलीज किया गया। दोनों फिल्मों का फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। रिलीज से पहले विक्की कौशल ने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। लेकिन प्रमोशन के दौरान एक्टर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन रहे। इसी दौरान विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 में उनके टॉवल फाइट सीन पर रिएक्शन दिया और कहा कि तोलिया में करीना को फाइट करता देख उनका कैसा महसूस हो रहा था।
विक्की को है पत्नी पर गर्व
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के टॉवल सीन पर विक्की कौशल ने रिएक्शन दिया और कहा कि "मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचा और जहां मैंने इस सीन को देखा, जाहिर सी बात है जब सीन आया तो सेन के बीच में मैंने उनसे कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि अब मैं तुम्हारे साथ बहस कर पाऊंगा।" इसी के आगे एक्टर ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।
विक्की की क्लीन शेव पसंद करती हैं कैटरीना
बता दे कि इससे पहले भी बॉलीवुड हंगामा के साथ में बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने यह भी कहा था कि कैटरीना कैफ को उनकी क्लीन शेव बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्ट्रेस को उनका दाढ़ी वाला लोग काफी पसंद है। इससे पहले भी एक्टर को अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की कई बार तारीफ करते हुए देखा जा चुका है।
विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी
अगर हम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी की बात करें तो साल 2018 में दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। जब कैटरीना कैफ ने कॉफी विद करण के दौरान इस बात को कबूल किया था कि वह विक्की के साथ में काफी अच्छी लगती हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने अपने प्यार को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा। लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं लोगों को खबर लग गई थी। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने इंटिमेट वेडिंग की और अब वह अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ में एंजॉय करते नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











