'मेकर्स ने चालाकी से करवाए इंटिमेट सीन्स..' मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी का छलका दुख, बोलीं, मां-बाप से..

Saloni Bhabhi aka Neha Sargam Mirzapur- मिर्जापुर सीजन 3 ने भी रिलीज होकर बवाल काटा हुआ है और इस वक्त इस सीरीज के सलोनी भाभी चर्चा में हैं। सलोनी भाभी का किरदार नेहा सरगम ने निभाया है और अब उनको लेकर एक खुलासा हुआ है जो कि आपको भी हैरान करने के लिए काफी है।
पता चला है कि नेहा सरगम ने इंटिमेट सीन्स को मेकर्स की चालाकी कहा है। जी हां, नेहा ने बताया था कि उनके मां बाप ने ये कहकर भेजा था कि साफ सुथरा काम ही करना लेकिन मेकर्स ने चालाकी दिखाई। दूसरे सीजन में उन्होने किसी तरह का कोई खुलासा स्क्रिप्ट को लेकर नहीं किया था।
मां बाप ने कही थी ये बात?
नेहा सरगम ने डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत के दौरान कहा था, मिर्जापुर के इस रोल और सीरीज के बारे में उन्होने अपने मां-बाप को बताया था। इसके बाद नेहा सीरीज की को-डायरेक्टर गुरमीत सिंह और को-प्रोड्यूसर पुनीत कृष्णा से मिलीं। काम करने से पहले अभिनेत्री ने मेकर्स से कहा था, "सर एक अनुरोध है, मेरे मम्मी पापा ने बोला है 'बेटा स्वच्छ काम करना। इतना सुनते ही वे हंसने लगे...।"
इसके अलावा नेहा ने कहा, ''पहले सीजन में तो मेकर्स उनकी बात गए लेकिन दूसरे सीजन में उन्होने चालाकी दिखाते हुए किसिंग सीन शूट किए। जब सीजन 3 में इंटिमेट सीन को लेकर मुझे जानकारी हुई तो मैं कोमा में चली गई थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या मेकर्स सिर्फ खुद की बात ही सुन रहे हैं।'' अब उनका बयान खबरों का हिस्सा है।
कौन हैं नेहा सरगम?
मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू का किरदार निभाने वाली सलोनी उर्फ नेहा मूल रूप से पटना बिहार की रहने वाली हैं। उनका असली नाम नेहा दुबे है। पटना में अपनी लिखाई करने के बाद वह मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गई थीं। वह हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की कोशिश की। वह इंडियन आइडल सीजन 4 तक पहुंचीं लेकिन गले में इन्फेक्शन के चलते रिजेक्ट हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











