OMG.. स्टारडम बढ़ाने की सलमान की प्लानिंग ..आमिर और शाहरूख को इसकी भनक भी नहीं..
एमी जैक्सन ने हाल ही में अपना मोबाइल ऐप लांच किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल ऐप की दुनिया में सबसे अधिक सलमान खान के निजी ऐप को पसंद किया जा रहा है।
ब्लॉकबस्टर फिल्में स्टार एक्टर के लिए केवल करोड़ों की कमाई नहीं लेकर आते हैं। बल्कि उनके लिए कमाई के अनगिनत रास्ते भी खोल देते हैं। स्टारडम के ऐसे अनेक फायदे हैं, जो स्टार को हर दिन हर पल कमाई का जरिया देता हैं।
हाल ही में एमी जैक्सन ने भी अपने फैंस को खुद से जोड़े रखने के लिए एक मोबाइल ऐप लांच किया है।लेकिन इन सब में सबसे तेजी से आगे निकलने में केवल सलमान खान सफल हो पाए हैं।
बॉलीवुड के ऐसे कई टॉप स्टार हैं, जो अपनी लोकप्रियता का सही इस्तेमाल सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इसमें सबसे आगे हैं। मोबाइल ऐप की दुनिया में सलमान नए हैं।

लेकिन इस खेल में बाजी मारने के बाद वह पक्के हो गए हैं। सलमान ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर बीइंग इन टच ऐप लांच किया था। महज पांच महीने के भीतर उनके इस ऐप ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
गौरतलब है कि इस बार भी सलमान ने बॉलीवुड के के कई सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया हैं। शाहरूख खान और आमिर खान ने अभी तक अपना कोई ऐप लांच नहीं किया है। लेकिन पिछले साल कुछ सेलिब्रिटी ने खुद को फैंस से जोड़ने के लिए ऐसा कदम उठाया है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो स्टार और सलमान के ऐप ऐसी कौन सी है खास बात।


Click it and Unblock the Notifications