OUCH.. सलमान, शाहरूख, अक्षय कुमार.. इनकी फिल्मों के साथ भी ऐसा हुआ!
सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार की फिल्में जो धीरे धीरे खबरों से गायब ही हो गईं। यहां देंखे लिस्ट।
बॉलीवुड में अक्सर किसी फिल्म का नाम सुर्खियां बटोरने लगती है, तो कभी अचानक से गायब सी हो जाती है। ऐसी गायब कि दर्शक उस फिल्म से जुड़ी बातें भूल ही जाते हैं। बता दें, ऐसा किसी छोटे स्टार या कलाकार के साथ नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ भी होता है।
''सलमान खान के साथ काम करना हमेशा शानदार रहा है....''
सलमान खान की किक 2 हो या तमिल फिल्मों की रीमेक.. जाने कितनी ही फिल्मों से सलमान खान का नाम जोड़ा गया था। ऐसे ही कुछ हालत हैं शाहरूख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के साथ।

अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड साल 2015 में ही रिलीज होने की खबरें थीं। फिर फिल्म के टलने की खबरें आने लगी और अब तो आलम ऐसा है कि किसी को फिल्म का नाम तक नहीं याद। अक्षय कुमार के पास फिलहाल जैसी फिल्मों की लाइन है, अगले 3,4 सालों तक इस फिल्म का नंबर नहीं आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications