'करण-अर्जुन' से छाई सलमान-शाहरुख की जोड़ी, 7 साल बाद 12 करोड़ की फ़िल्म से मेकर्स को किया मालामाल

Salman Shah Rukh Khan Movie: सलमान खान और शाहरुख खान पिछले तीन दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। जब भी उनकी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज होती है तो दर्शक भी काफी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को 'टाइगर 3' और शाहरुख को 'डंकी' फिल्म में आखिर बार देखा गया था।
लेकिन आपको बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई 'करण अर्जुन' फिल्म में शाहरुख और सलमान को साथ में देखा गया था। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। 6 करोड़ के बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर इसने 43 करोड़ की कमाई की थी।
हालांकि इस फिल्म के बाद शाहरुख और अमिताभ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। दर्शन तो उन्हें एक बार फिर से साथ में देखना चाहते थे। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में सलमान और शाहरुख को जरूर देखा गया था। इस फिल्म में सलमान ने कैमियो का किरदार निभाया था।
हालांकि आपको बता दें कि 'करण अर्जुन' के 7 साल बाद 2002 में रिलीज हुई 'हम तुम्हारे हैं सनम' में एक बार फिर से सलमान और शाहरुख को साथ में देखा गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पांस मिला और इसके बावजूद भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्म को 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 34.76 करोड़ की कमाई की थी। दरअसल यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। जिसमें सलमान और शाहरुख के अलावा माधुरी दीक्षित लीड किरदार में थी।


Click it and Unblock the Notifications











