ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ सलमान खान का ये वीडियो, बोले- अब तो शादी करना पड़ेगा...

Salman Khan

Salman Khan's video went viral amidst Aishwarya-Abhishek's divorce: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों के ग्रे तलाक की खबरें भी काफी हेडलाइन्स बटोर रही हैं। ऐसे में फैन्स यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों शादी के इतने सालों बाद तलाक लेने जा रहे हैं। वैसे तो माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन चल रही है, लेकिन जब से दोनों को अनंत राधिका की शादी में अलग-अलग आते देखा तो फैन्स तो समझ गए थे कि कुछ तो गड़बड़ है।

ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिग बॉस के सेट का है जहां अक्षय कुमार, संजय दत्त और जॉन अब्राहम सेट पर नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार सलमान खान से कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं इसे समझा रहा हूं कि बेटा वक्त आ गया है शादी कर ले। यह बात हल्के-हल्के उसके दिमाग में चल रही है। अक्षय आगे कहते है कि अभी कर ही ले यार, पूरी दुनिया देख रही है अब कर ले।'

वीडियो देखने के लिए लिंक पर जाएं- ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ सलमान खान का ये वीडियो, बोले- अब तो शादी करना पड़ेगा...

अक्षय की बातें सुन सलमान खान कहते हैं कि 'किसके साथ कर लूं' सलमान फिर कहते हैं कि 'हां करना है, करना पड़ेगा।' वहीं सलमान खान के इस जवाब को सुन संजय दत्त हंसने लगते हैं और सलमान खान को गले लगा लेते हैं। वहीं सलमान खान और अक्षय कुमार भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। बता दें कि यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखन को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा अक्षय और सलमान को बेटा क्यों बुला रहे हो तो वहीं दूसरे ने लिखा- हां अब तो कर ही लो शादी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X