35 Years Of Salman Khan: 'टाइगर 3' से 'प्रेम की शादी' तक, सलमान खान की 4 आने वाली धमाकेदार फिल्में

35 Years Of Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो चुके हैं। जी हां, आज के दिन ही साल 1988 में दबंग खान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ रेखा, फारूक शेख, बिंदू, कादर सिंह और रेणु आर्या जैसे कलाकार थे।
आज इस खास मौके पर सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर अपने चहेते सुपरस्टार पर खुलकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके ब्लॉकबस्टर करियर का जश्न मना रहे हैं। कोई सलमान खान की बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की बात कर रहा है, तो कोई उनकी दमदार फिल्मों की। ऐसे में हम भी आपके सामने सलमान खान की आगामी फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं, जो 2023 और आने वाले एक, दो सालों में रिलीज होने वाली हैं।
सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाइगर 3
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ जोया की भूमिका में नजर आने वाली हैं। टाइगर 3 पर जोर शोर के साथ काम चल रहा है। फिल्म 2023 दिवाली पर रिलीज होने वाली है.. और ट्रेड पंडितों की मानें तो इसके साथ सलमान एक और ब्लॉकबस्टर देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया जा रहा है और यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
विष्णु वर्धन की फिल्म (untitled)
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की अगली फिल्म ये होगी। करण जौहर और विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है। बता दें कि विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी 'शेरशाह' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं।
टाइगर vs पठान
'टाइगर vs पठान' यशराज फिल्म्स का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है, जहां सलमान खान और शाहरुख खान का फेसऑफ देखने को मिलेगा। पठान में सलमान और शाहरुख की जोड़ी को फैंस ने इतना पसंद किया.. कि अब मेकर्स दोनों सितारों के साथ एक पूरी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को 2024 में फ्लोर पर लाने का प्लान है।
प्रेम की शादी
सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी फैंस की सबसे चहेती निर्देशक- एक्टर की जोड़ियों में शामिल है। लंबे समय से इनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी। बता दें, अब इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है और 2024 के अंत तक रिलीज होगी। इसके साथ बड़जात्या एकल परिवारों की पृष्ठभूमि में प्यार का जश्न मनाना चाहते हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। फिल्म की कहानी एक शादी शुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमेगी।


Click it and Unblock the Notifications
