सलमान मामू से मिलने बिग बॉस के सेट पर पहुंचे अहिल..तस्वीरें
सलमान खान बिग बॉस में पिछले दिनों वीकेंड का वार शूट र रहे थे और उनसे मिलने पहुंचे उनके भांजे अहिल और बस सलमान खान सेट पर ही अहिल के साथ खेलने लगे।
सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये तो जगजाहिर है।खासकर उनका भांजे अहिल से प्यार तो जगजाहिर है जो खान परिवार के आखों के तारे हैं । कभी सलमान उन्हें सुलतान मूव सिखाते हैं तो अब सलमान खान नन्हें अहिल को शो होस्ट करना सिखाने लगे वो भी बिग बॉस 10 के सेट पर।
[इतनी खूबसूरत की नजरें थम जाएं..लेकिन शाहरुख खान बने BAD LUCK!]
दरअसल पिछले दिनों सलमान खान वीकेंड का वार शूट कर रहे थे और उनसे मिलने उनकी बहन अर्पिता पहुंची अहिल के साथ। अहिल को देखकर सलमान इतने खुश हो गए कि उसे स्टेज पर ले जाए और। फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर सभी स्टेज पर थे और बस सब लगे अहिल के साथ मस्ती करने।

सलमान खान के साथ अहिल कभी माइक से खेलते तो कभी उनके ब्रेसलेट से खेलते रहे और सलमान अहिल के साथ मस्ती करते रहे। सलमान खान की अहिल के साथ ये तस्वीरें वाकई सुपर क्यूट हैं। आप भी उन्हें देखकर Awww किए बिना रह नहीं पाएंगे।
ये मामू-भांजे की ट्यूनिंग जबरदस्त है और तस्वीरें देखकर आप भी यही मानेंगे।आगे की स्लाइड्स पर देखिए सलमान खान और अहिल की बेहद क्यूट तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications