Year 2075 सलमान आज भी वर्जिन हैं, हिट एंड रन केस still Running
साल 2002 में एक हादसा हुआ जिसमें सलमान खान की गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे कुछ लोगों पर चढ़ गयी। सलमान खान को ड्राइवर की सीट से उतरते हुए देखा गया और उसके बाद उन्हें ही इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया। उस वक्त सलमान ने भी अपना गुनाह कबूला लेकिन आज तक उनपर आरोप साबित नहीं हो सके।

करीब 13 साल हो चुके हैं और हिट एंड रन केस अभी तक चला ही जा रहा है। ना ही सलमान खान के खिलाफ सबूत इकट्ठा हो पाते हैं और ना ही उनपर आरोप साबित हो पाता है। कानून तो जैसे एक मजाक बनकर रह गया है। कभी सलमान खान को कोर्ट में ना मौजूद होने की इजाजत दे दी जाती है तो कभी मीडिया को रोक दिया जाता है कि वो इस केस को कवर ना करें।
यहां तक कि हद तब हो गयी जब सलमान खान के एडवोकेट ने कोर्ट में मौजूद मीडिया को कोर्ट से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। हालांकि जज ने ये कहकर उन्हें रोक दिया कि वो सुनवाई के दौरान कुछ इंटरफियर नहीं कर सकते लेकिन कोर्ट में बैठकर सुनवाई देख सकते हैं।
इतने सालों बाद सलमान खान के ड्राइवर ने जो कि अभी तक पता नहीं कहां थे आकर कबूल किया कि गाड़ी वो चला रहे थे और सलमान खान तो उनके बगल में बैठे थे। तो आखिर सलमान ड्राइवर की सीट पर से उतरे ही क्यों। इसके अलावा बार में से वो सिर्फ पानी पीकर बाहर आ गये ये भी सोचने वाली बात है।
लोगों ने इस बात का मजाक बनाते हुए कहा कि साल 2075 में भी सलमान खान वर्जिन ही रहेंगे जैसा कि उन्होंने करन जौहर के शो में बोला था कि वो तो वर्जिन हैं। अब केस खत्म होने से पहले तो वो शादी करेंगे नहीं और शादी के बिना शारीरिक संबंध को वो स्वीकारेंगे नहीं इसके साथ ही उनका हिट एंड रन केस भी तब तक चलता रहेगा।
क्योंकि गुनहगार हैं तो सजा तो मिलेगी ही तो गुनाह साबित होना ही है तो बस उसे आगे बढ़ाते रहो। ना ही केस को खत्म होने दो और ना ही आरोप को साबित होने दो। कमाल है, पावर और पैसे का क्या खेल है इंसान किसी की जान भी ले ले तो भी पावर के आगे कोई नहीं बोलता।
फिल्मों में दबंग पुलिस इंस्पेक्टर बनकर गैरकानूनी काम करने वालों को सजा देने वाले सलमान खान खुद गैरकानूनी काम करके कितनी आसानी से बार बार कानून को बेवकूफ बनाते जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
