..................... शाहरुख खान से पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी ‘बाजीगर’, मना करने की वजह सुनकर चौंक उठेंगे आप| Salman Khan was offered 'Baazigar' before Shah Rukh Khan know the reason for refusing| - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान से पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी ‘बाजीगर’, मना करने की वजह सुनकर चौंक उठेंगे आप

salman-khan-was-offered-baazigar-before-shah-rukh-khan-know-the-reason-for-refusing

सलमान खान को एक वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर जाना जाता है। चाहे 'हम साथ साथ हैं' और 'हम आपके हैं कौन' में घर का आदर्श बेटा हो या फिर 'तेरे नाम' में प्यार में पागल प्रेमी, 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'बीवी नं. 1' का छिछोरा आशिक हो या फिर 'दबंग' पुलिस ऑफिसर। अपने हर किरदार में सलमान खान ने अपना 100% दिया है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि सलमान खान ने कभी किसी नेगेटिव किरदार में कभी काम नहीं किया है। आम तौर पर शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक ने फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है। लेकिन कभी भी सलमान खान ने नेगेटिव किरदार नहीं निभाया है। क्या आपको पता है सलमान खान को नेगेटिव किरदार में एक फिल्म ऑफर भी की गयी थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। और मना करने की वजह जानकर आप चौंक उठेंगे।

शाहरुख खान से पहले सलमान खान को हुई थी ऑफर :

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और काजोल स्टारर फिल्म 'बाजीगर' पहले सलमान खान को ऑफर की गयी थी। लेकिन उस समय फिल्म में अजय (शाहरुख खान का किरदार) ग्रे शेड नहीं बल्कि नेगेटिव था। जिस समय सलमान खान को यह फिल्म ऑफर की गयी थी, उस समय सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद भी आयी थी। लेकिन फिल्म में उनका किरदार काफी ज्यादा हिंसात्मक था। सलमान खान को लगा था कि उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा हिंसात्मक दिखाया जा रहा है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने जब फिल्म के डायरेक्टर्स अब्बास-मस्तान के साथ बात की, उस समय उन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ परिवर्तन करने की सलाह दी थी।

इस कारण मना की फिल्म :

सलीम खान ने अजय के किरदार के स्क्रिप्ट में हिंसात्मकता को थोड़ा कम करने के लिए कहा था लेकिन अब्बास-मस्तान इसके लिए राजी नहीं हुए थे। इस वजह से सलमान खान ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। सलमान खान ने फिल्म के दोनों निर्देशकों से कहा था, "मुझे बाजीगर काफी पसंद आयी है। लेकिन स्क्रिप्ट कुछ ज्यादा ही नेगेटिव है।" एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा, "मैंने अब्बास-मस्तान से मां जैसे किसी नर्म दिल वाला किरदार जोड़ने की सलाह दी थी। उस समय अब्बास-मस्तान ने मुस्कुराते हुए कहा था कि यह काफी बोरिंग हो जाएगा। मैंने इस फिल्म से अपना हाथ खींच लिया था और बाद में यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर किया गया।" सलमान खान ने बताया कि बाद में 'बाजीगर' की स्क्रिप्ट में मां का किरदार भी जोड़ा गया था, और इस सलाह के लिए अब्बास-मस्तान ने बाद में थैंक यू भी कहा था।

Read more about: salman khan shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X