'देवदास' में ऐश्वर्या-शाहरुख़ संग एक सीन में बॉलीवुड के भाईजान आए थे नज़र, एक्ट्रेस की आंखों से आ गए थे आंसू

Salman Khan In Devdas Film

'देवदास' फिल्म के दौरान शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ-साथ माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में नजर आई थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सलमान खान भी इस फिल्म की शूटिंग के एक सीन में नजर आए थे। दरअसल आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान दोनों ही एक दूसरे को एक वक्त पर डेट किया करते थे। लेकिन उन दिनों उनका रिश्ता काफी ज्यादा बिगड़ गया था। सलमान खान भी कई बार 'देवदास' फिल्म के सेट पर आया करते थे। यहां तक कि इस फ़िल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख को नहीं बल्कि सलमान को ही बताया जाता है।

फ़िल्म में सलमान को लेना चाहते थे मेकर्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ में इस फिल्म से पहले 'हम दिल दे चुके सनम' और 'खामोशी' जैसी फिल्मों में भी काम किया।लेकिन जब 'देवदास' फिल्म के लिए एक्टर को ऑफर आया तो उस समय वह दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे और इसी वजह से इस फिल्म के लिए उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इस फिल्म में एक छोटी सी भूमिका जरूर निभाई।

शाहरुख़ की जगह सलमान ने ऐश्वर्या के पैर से निकला था कांटा

दरअसल आपको बता दें कि अनुपमा चोपड़ा की किताब 'किंग ऑफ बॉलीवुड: शाहरुख खान' में देवदास के एक सीन के बारे में बताया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान को इस सीन में दिखाया गया था। बता दें कि गाना 'मोरे पिया' के एक सीन के दौरान पारो का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या राय का पैर काटे पर पड़ जाता है और देवदास का किरदार कर रहे शाहरुख खान भी उस कांटे को निकालते हुए नजर आते हैं। जब यह सीन शूट हो रहा था तो उस समय सलमान खान भी वहां पर मौजूद थे। पर्दे पर ऐश्वर्या राय के पैर से कांटा निकालते हुए जो हाथ दिखाया गया वह सलमान खान का ही था। इतना ही नहीं इस सीन को फाइनल कट के समय पर शूट किया गया।

2 साल तक रहा ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता

अनुपमा चोपड़ा की किताब में यह भी लिखा गया था कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' जब बन रही थी तो उस समय ऐश्वर्या अपने ही को-एक्टर सलमान खान से प्यार कर बैठी थी। दोनों का 2 साल तक रिलेशनशिप चला और देवदास की शूटिंग के समय यह रिश्ता बिगड़ने के कगार पर आ गया। सलमान खान असल जिंदगी में 'देवदास' बन गए और खुद को बर्बाद करना चाहते थे। सलमान ने अपने रिश्ते को बचाने का हर संभव प्रयास किया। वह 'देवदास' फिल्म की शूटिंग का उतना ही हिस्सा बने जितनी की टीम बनी होती है।

आखिरी बार इसी फ़िल्म में साथ देखे गए थे ऐश्वर्या-सलमान

अनुपमा चोपड़ा ने अपनी किताब में लिखा था कि एक रात के दौरान शाहरुख और ऐश्वर्या के बीच में एक रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा था। जहां पर शाहरुख को उनके पैर से कांटा निकालना था और सलमान भी सेट पर बने हुए थे। लेकिन इसके बाद में सलमान ने खुद ही इस सीन को करने के लिए कहा। शाहरुख खान भी इस पर मान गए और सलमान ने जैसे ही शॉट लिया वैसे ही संजय लीला भंसाली ने कैमरे को घुमा डाला। उस समय ऐश्वर्या भी रो पड़ी थी। ये आखिरी बार था जब दोनों को किसी फिल्म में साथ में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X