ऐश्वर्या राय की वजह से शाहरुख खान को इस फिल्म में रिप्लेस करना चाहते थे सलमान खान? लेकिन हुआ कुछ ऐसा..

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। एक वक्त था जब सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में इतने पागल थे कि कुछ भी करने से पहले वो नहीं सोचते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता काफी बुरी तरह से खत्म हुआ था।
इस वक्त सलमान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक फिल्म में वो शाहरुख खान को सिर्फ इसलिए रिप्लेस करना चाहते थे क्योंकि उसमें ऐश्वर्या राय थीं और सलमान खान चाहते थे कि फिल्म उनको मिल जाए। हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन-स्टारर हम दिल दे चुके सनम की सफलता के बाद, संजय लीला भंसाली देवदास में उनकी केमिस्ट्री का जादू फिर से पर्दे पर लाना चाहते थे, हालांकि, तब उन्होंने सोचा कि शाहरुख खान देवदास का किरदार सबसे बेहतरीन निभाएंगे और उन्होंने सलमान की जगह उन्हें फिल्म ऑफर कर दी।
इससे अभिनेता नाराज हो गए और उसके बाद उन्होंने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। अब इसको लेकर फिर खबरें चर्चा में हैं। कहा जाता है कि देवदास के बाद से ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच के संबंध खराब हो गए थे।
हालांकि सलमान खान ने भी संजय लीला भंसाली के साथ इस फिल्म के बाद काम नहीं किया। कुछ समय पहले खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली इंशाल्लाह बना रहे लेकिन सलमान खान ने प्रोजेक्ट साइन करने के बाद कुछ समय में ही इंकार कर दिया था। हालांकि सलमान खान ने फिर से उनको अप्रोच किया था ऐसी खबरें सामने आई थीँ। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट दिखने वाली थीँ।


Click it and Unblock the Notifications