जब सलमान खान को करना पड़ा था इस सुपरस्टार का इंतजार? शूटिंग के बीच में कूद गए थे भाईजान!

सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि लोग उनका इंतजार सेट पर करते हैं। वो अपने हिसाब से ही सेट पहुंचते हैं। लेकिन आपसे कहा जाए कि एक ऐसा सुपरस्टार भी है जिसका इंतजार सलमान खान ने करीब 3 घंटे तक किया था तो आप चौंक जाएंगे।
लेकिन ये बात पूरी तरह से सही है। सलमान खान की लेट लतीफी के किस्सा अक्सर उनके सह कलाकारों और फिल्म निर्माताओं की जुबान से सुनाई दे जाते हैं। बता दें कि एक दिन था जब ऐसा भी था जब सलमान ने फिल्म के सेट पर बहुत धैर्य दिखाया और चार घंटे तक इंतजार किया ताकि वह दूसरे अभिनेता को अपना शॉट देते देख सकें।
कौन थे वो सुपरस्टार
दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेता धर्मेंद्र की जिनको सलमान खान काफी पसंद करते हैँ। कहा जाता है कि दोनों के बीच काफा गहरा रिश्ता है। इस बात का खुलासा ओम शांति ओम की निर्देशक फराह खान ने किया था।
ये किस्सा दीवानगी दीवानगी गाने के सेट पर हुआ था। फराह ने बताया था कि सलमान ने वास्तव में शाहरुख खान की वैनिटी में चार घंटे इंतजार किया क्योंकि वह धर्मेंद्र को परफॉर्म करते देख सकें। सलमान खान के फैंस आज भी इस बात से काफी हैरान रहते हैं।
क्यो बोलीं फराह?
आईएफटीडीए आधिकारिक के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, फराह ने कहा, "एक शॉट है जहां धरम जी डांस कर रहे हैं, इस दौरान सलमान और बाकी स्टार्स बीच में कूदते हैं। यह स्क्रिप्ट में नहीं था और ना ही इसकी कोई प्लानिंग थी। वे कैमरे के पीछे खड़े थे क्योंकि उन्होंने धरम जी का शॉट देखने के लिए शाहरुख की वैन में चार घंटे तक इंतजार किया था। और जब धरम जी नाच रहे थे, तो वे शॉट में कूद पड़े थे।'' फराह खान का ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications