2020 छोड़िए, 2021 पर भी कब्ज़ा कर चुके हैं सलमान खान, 2000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस तय

सलमान खान अपनी दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद लगातार, अपने करियर को सही दिशा देने में लगे हुए हैं। सबसे पहले तो उन्होंने ये समझने की कोशिश की कि आखिर उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं क्यों। कारण था सलमान खान का अपनी छवि तोड़ने की कोशिश करते हुए कुछ और करना। लेकिन अब सलमान खान वापसी कर चुके हैं।

खबर है कि सलमान खान फिलहाल 6 - 8 स्क्रिप्ट देख रहे हैं जिनमें से कुछ उन्होंने हाल ही में फाईनल कर दी है। बाकी की फिल्मों की कहानियां और प्लॉट सुनकर ऐसा लग रहा है कि बाकियों को भी सलमान खान की फिल्मोग्राफी लिस्ट में आने का मौका मिल ही जाएगा।

फिलहाल एक तरफ सलमान खान भारत के ट्रेलर का इतज़ार कर रहे हैं जो अपने पोस्ट प्रोडक्शन के काम पर फोकस कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान की सारी डेट्स अभी से बुक हो चुकी हैं। दबंग 3 की शूटिंग वो शुरू कर ही चुके हैं और फिल्म के सेट से चुलबुल पांडे की तस्वीर भी वायरल हुई।

इस तस्वीर में सलमान खान यानि कि चुलबुल पांडे का पेटेंट चश्मा उनके कॉलर पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है। और इस तस्वीर को देखकर ही फैन्स बेहद खुश हैं। भारत, जहां ईद पर रिलीज़ हो रही है वहीं उनकी फिल्म इंशाल्लाह अगले साल ईद पर रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X