Ambani के घर की इस पार्टी में Salman Khan को बनाया गया था बैकग्राउंड डांसर, एक्टर ने घुटने के बल बैठकर...

Salman Khan

Salman Khan At Ambani Wedding: देश के सबसे अमीर परिवार में से एक है अंबानी का परिवार। इस परिवार का बॉलीवुड से कुछ खास ही लेनादेना है। इनके यहां के हर फंक्शन में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ता है। लेकिन एक बार तो ऐसा हुआ था कि लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि सलमान भी कुछ ऐसा कर सकते हैं।

पूरे बॉलीवुड में अपनी धमक के लिए जाने जाने वाले सलमान खान से हर कोई डरता है। सलमान ने भी सालों से बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए रखा है। सलमान जहां भी जाते हैं वहां के हीरो वो ही कहलाते हैं। लेकिन अंबानी के घर में हुई एक शादी में सलमान खान भी बैकग्राउंड डांसर बन गए थे।

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पीछे डांस करते नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'कोई मिल गया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ राधिका भी डांस कर रही हैं लेकिन इस वीडियो में जो चीज सबसे चौंकाने वाली थी वो यह थी कि इनके सलमान खान डांस कर रहे थे।

आपको बता दें, ये वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के इवेंट के दौरान का है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। उन्होंने ऐसे रिएक्शन दिए कि आप भी हैरान रह जाएंगे। एक ने लिखा- 'अपने सलमान भाई को बैकग्राउंड डांसर बना दिया', दूसरे ने लिखा- 'मोटा भाई ने सलमान खान को उसकी औकात दिखा दी', तीसरे यूजर ने लिखा- 'सलमान को बुलाकर शाहरुख के गाने पर नचवा दिया', चौथे यूजर ने लिखा- 'सिर्फ अंबानी ही ऐसा कर सकते हैं'। एक और यूजर ने लिखा- 'लाइफ में इतना पैसा कमाओं की सलमान भाई को बैक डांसर रखो'।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 25 साल बाद करण जौहर और सलमान एक साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर ने करण की 'द बुल' के लिए हामी भर दी है, जो साल 2025 में रिलीज होगी। 'द बुल' के अलावा एक्टर के पास 'टाइगर वर्सेज पठान', 'किक 2' और 'दबंग 4' अपकमिंग प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X