ट्यूबलाइट VS बजरंगी भाईजान.. सलमान खान ही नहीं.. ये भी है SAME
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट और बजरंगी भाईजान के बीच है कई समानताएं। जाने यहां।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की पहली झलक से ही इसे बजरंगी भाईजान से जोड़कर देखा जा रहा है। और जुड़े भी क्यों ना.. फिल्म के एक्टर वही, डाइरेक्टर वही.. साथ ही साथ फिल्म का कुछ कुछ अंदाज भी वही।
टीजर रिलीज.. दो घंटों में ही सलमान खान ने बता दिया.. कौन है 'बाहुबली'..
वहीं, फिल्म के टीजर में भी हमें कुछ ऐसे सीन दिखे हैं, जो बजरंगी भाईजान की याद दिलाते हैं। हालांकि यहां कुछ गलत नहीं है। आखिर बजरंगी भाईजान भी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। वहीं, कबीर खान की हर फिल्मों में उनकी एक खास झलक होती है।

बता दें, ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म लिटिल बॉय से प्रेरित है। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम है लक्ष्मण.. फिल्म में वे ऐसे इंसान बने हैं, जो ची़जें काफी धीरे समझता है। लेकिन वह सारे कमियों से लड़ता है और अपने खोए भाई को ढूंढ़ता है, जो भारत- चीन युद्ध में गायब हो जाता है।
यहां जानें बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट में क्या है समानताएं-


Click it and Unblock the Notifications