Ranbir Kapoor : फिल्मों में इन एक्टर्स ने किया मुफ्त में काम, नहीं लिया एक भी रुपया

deepika padukone

बॉलीवुड की गलियों में अक्सर सुनने को मिलता है कि एक्टर्स ने किसी फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं ली। ऐसा हर दूसरे दिन नहीं होता है। कभी-कभी खास मामले होते हैं, जब एक्टर्स फिल्ममेकर्स से अपनी फीस नहीं लेते हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक्टर्स अपनी पूरी फीस ना लेकर कुछ रुपये किसी प्रोजेक्ट के लिए लेते हैं। इसकी वजहें भी अलग-अलग होती हैं। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और सलमान खान ऐसे कुछ नाम हैं, जिन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्मों के लिए एक रुपया भी फीस नहीं लिया है।

आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने चुनिंदा फिल्मों में मुफ्त में काम किया है :

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए रणबीर कपूर काफी तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए रणबीर ने उनसे अभी तक कोई फीस नहीं ली है। एक्टर की तारीफ करते हुए लव रंजन ने कहा कि पिछले 4 सालों के दौरान रणबीर ने कभी भी उन्हें निराश नहीं किया है। हालांकि इस इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने यह खुलासा नहीं किया कि रणबीर इस फिल्म के लिए अपनी फीस लेंगे या नहीं, और अगर लेंगे तो किस तरह से लेंगे।

सोनम कपूर :

सोनम कपूर :

भारत के फ्लाईंग सिख मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म का निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था और फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। वह फिल्म में मिल्खा सिंह की प्रेमिका की भूमिका में थी। सोनम को इस फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस रोल के लिए सोनम कपूर ने सिर्फ 11 रुपये का शगुन ही लिया था।

रानी मुखर्जी :

रानी मुखर्जी :

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड और बीवी टीना का किरदार निभाया था। यह फिल्म रानी के साथ-साथ शाहरुख खान और काजोल के करियर का माइल स्टोन बन गयी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने ऐसा ही किरदार फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में निभाया था। इस फिल्म में रानी ने शाहरुख खान की बचपन की दोस्त नैना का किरदार निभाया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि रानी ने करण जौहर से इस फिल्म के लिए एक रुपया भी नहीं लिया था।

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

बॉलीवुड में अगर कोई ड्रीम डेब्यू हो सकता है, वह दीपिका पादुकोण को फिल्म 'ओम शांति ओम' में मिला था। शाहरुख खान के अपोजिट गॉर्जियस लुक में शांतिप्रिया के किरदार में दीपिका पादुकोण को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। खास बात यह रही कि अपनी डेब्यू फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने कोई फीस नहीं लिया था। बताया जाता है कि दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए इस मौके को अपनी खुशकिस्मती करार दिया था। आज के समय में दीपिका इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। दीपिका की इसी साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान अक्सर अपने दोस्तों के रिक्वेस्ट पर फिल्मों में काम करते हैं। इसके लिए सलमान ने कभी भी कोई फीस नहीं ली है। सलमान ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार', 'तीस मार खान', 'फगली' जैसी फिल्मों में मुफ्त में कैमियो किया था। इसके साथ ही हाल ही में सलमान खान 'पठान' में भी नजर आए थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए भी सलमान खान ने एक रूपया भी फीस नहीं लिया है। इसकी वजह बताते हुए सलमान खान ने कहा कि शाहरुख खान उनके अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म में मुफ्त में काम किया। इसके अलावा कहा जाता है कि सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए भी कोई फीस नहीं लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X