बजरंगी भाईजान की रिलीज़ होने का अब दर्शक इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं और 17 जुलाई को सलमान खान अपने फैन्स को ईद का ये नायाब तोहफा देने वाले हैं। लेकिन जहां फिल्म काफी खास है वहीं कई मायनों में फिल्म ने बिना किसी प्लान के कुछ अनोखे डेब्यू रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।
सलमान खान ने सालों पहले पहला पहला प्यार पहली पहली बार किया था लेकिन इस फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो सलमान खान पहली पहली बार करने जा रहे हैं -
कश्मीर डेब्यू
सलमान खान ने इससे पहले कभी भी कश्मीर में शूट नहीं किया है और ये उनका कश्मीर डेब्यू है। और कश्मीर से याद आया...माशाल्लाह भी उन्हें शूटिंग के दौरान काफी याद आया!
पाकिस्तान डेब्यू
माना जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म के प्रीमियर के लिए पाकिस्तान जाएंगे। उनके फैन्स के लिए इससे बड़ा तोहफा क्या होगा।
शाहरूख आमिर डेब्यू
पहली बार एक फिल्म का पहला लुक इन दो सुपरस्टार्स ने एक साथ रिवील किया। अब सलमान अच्छी डेट देखकर केवल खान तिकड़ी के लिए फिल्म का प्रीमियर प्लान कर रहे हैं।
आतिफ असलम डेब्यू
फिल्म में आतिफ असलम का एक गाना है पर सलमान खान के लिए आतिफ असलम पहली बार गा रहे हैं।
करीना कपूर खान
सलमान खान और करीना कपूर एक जोड़ी हैं लेकिन करीना कपूर 'खान' पहली बार सलमान खान के साथ दिखेंगी। वैसे आपको बुकिंग रिपोर्ट मिली या नहीं---> [3 दिन के लिए हाउसफुल बजरंगी भाईजान, जानिए बुकिंग का हाल]


Click it and Unblock the Notifications
