अपने मुंहबोले भाई-बहनों के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स
बॉलीवुड में रिश्तों की खट्टी-मीठी तकरार हमेशा चलती ही रहती है। जो आज जिगरी दोस्त हैं, कल वही दुश्मन बन जाते हैं। कई बार उल्टी गंगा को बहते हुए भी देखा जाता है। कल के कट्टर दुश्मन आज गहरे यार बन जाते हैं। बॉलीवुड के बारे में जहां कहा जाता है कि यहां कोई किसी का दोस्त नहीं होता, बस मतलब के यार हैं, उसी बॉलीवुड में कुछ स्टार ऐसे भी हैं जो खून के रिश्ते नहीं बल्कि राखी और मुंहबोले रिश्तों को उनकी पूरी अहमियत के साथ निभाते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स से रूबरू करवाते हैं जो अपने राखी भाई/बहनों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे कुछ स्टार्स के बारे में जो अपने मुंहबोले भाई/बहनों से शेयर करते हैं स्पेशल बॉन्डिंग-

सोनू सूद और ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद एक-दूसरे को मुंहबोले भाई/बहन मानते हैं। फिल्म 'जोधा-अकबर' में ऐश्वर्या ने जहां रानी जोधाबाई का किरदार निभाया था, वहीं सोनू सूद ने इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई सुजामल का किरदार निभाया था। फिल्म में जोधाबाई ने सुजामल को राखी बांधी थी। उसके बाद से ही सोनू सूद हर साल ऐश्वर्या राय से राखी बंधवाते हैं और उन्हें अपनी सगी बहन की तरह मानते हैं।

अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ
कटरीना और अर्जुन एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब अर्जुन ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था और कटरीना भी बॉलीवुड में नयी थी। दोनों को सलमान खान ने ही मिलवाया था। शुरू से ही दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी बन गई और खून का कोई रिश्ता नहीं होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से भाई-बहनों वाली बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अर्जुन और कटरीना एक दूसरे को राखी भाई-बहन मानते हैं।

यश जौहर और आलिया भट्ट
करण जौहर, आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। इस वजह से आलिया करण के दोनों बच्चों यश और रूही की काफी करीबी हैं। आलिया हर साल यश को राखी बांधने उनके घर पहुंच जाती हैं। वह करण के दोनों जुड़वा बच्चों रूही और यश को अपने छोटे भाई-बहन की तरह मानती हैं।

दीपिका पादुकोण और जलाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कोई सगा भाई नहीं है लेकिन वह अपने बॉडीगार्ड जलाल को अपना राखी भाई मानती हैं। दीपिका हर साल जलाल को रक्षाबंधन पर राखी बांधना नहीं भूलती हैं। इसके बदले में जलाल भी दीपिका को एक भाई की तरह प्रोटेक्ट करते हैं और हर खतरे से बचाते हैं।

सलमान खान और श्वेता रोहिरा
सलमान खान के बारे में सभी जानते हैं कि वह कितने दिलदार हैं। अलवीरा खान और अर्पिता खान के अलावा सलमान की एक राखी बहन श्वेता रोहिरा भी है जो एक्टर पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ है। सलमान श्वेता को बचपन से जानते हैं। श्वेता जब छोटी थी, तब एक दिन सलमान के घर गयी और उन्हें राखी बांधने की जिद करने लगी। सलमान ने श्वेता की इस जिद को पूरा किया और उसके बाद से लेकर आज तक वह श्वेता से राखी बंधवाते आ रहे हैं। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि श्वेता की शादी में सलमान ने ही उनका कन्यादान किया था।


Click it and Unblock the Notifications











