अजय देवगन से सलमान खान की सीधी टक्कर, 2020 में बड़ा Dhamaka, करने जा रहे ये काम
सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। उनके पास बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म भी फाइनल हो गई है, जिसमें सलमान पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे। जी हां! सलमान खान एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। पहली तो दबंग 3 है ही और अब रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा भी है। देखा जाए तो सलमान को दबंग पुलिसवाले के अवतार में काफी पसंद भी किया जाता है।
[300 करोड़ी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Flop, पहली बार असफलता पर बोले आमिर खान, जानें क्या कहा]
रोहित शेट्टी इससे पहले अजय देवगन के साथ सिंघम और हाल ही में रणवीर सिंह के साथ सिंबा बना चुके हैं। वहीं अब वे सलमान के साथ जबरदस्त कॉप ड्रामा बनाने के मूड में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का आइडिया किक से लिया गया है, जिसमें डेविल आखिर में पुलिसवाला बन जाता है।

ऐसे में अगर ये रोहित शेट्टी के सिंघम से सलमान की तुलना तो की ही जाएगी। तो ये मानना पड़ेगा कि सलमान खान अब अजय देवगन से टक्कर लेते नजर आएंगे। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बता देते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जो पर्दे पर पुलिसवाले के किरदार में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











