Celeb Friendship: एक-दूसरे के क्लासमेट थे ये स्टारकिड्स, आज भी कायम है इनकी गहरी दोस्ती

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि यहां कोई किसी का दोस्त नहीं होता है। कब कौन सी बात पर दोस्त दुश्मन में बदल जाए, यह कोई नहीं बता सकता है। यहां हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगा हुआ है। कहा जाता है कि बॉलीवुड में दोस्ती सिर्फ एक दिखावा है। किसी पब्लिक इवेंट में बस फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक-दूसरे से दोस्ती को दिखाते हैं लेकिन पीठ पीछे बुराई करने से कोई नहीं चुकता है। लेकिन हर स्टार के साथ नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो ना सिर्फ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं बल्कि यह दोस्ती सालों से चलती आ रही है। कई सेलेब स्कूली दिनों से एक-दूसरे को जानते और दोस्त रह चुके हैं। और इनके बीच की दोस्ती आज भी कायम है।

ट्विंकल खन्ना-करण जौहर
इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में छाये करण जौहर सालों बाद फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। करण जौहर और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना स्कूल के दिनों से दोस्त हैं। बताया जाता है कि दोनों महाराष्ट्र के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम रही जो आज तक बरकरार है।

सलमान खान-आमिर खान
अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' के फ्लॉप होने के बाद फिलहाल आमिर खान ने फिल्मों से दूरी बनायी हुई है। वहीं सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बताया जाता है कि सलमान और आमिर दोनों एक ही क्लास में साथ में पढ़ते थे लेकिन उस समय दोनों एक-दूसरे से कभी बात नहीं करते थे। जिस समय आमिर खान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हुआ तब सलमान खान ने उन्हें काफी सपोर्ट दिया था। इसके बाद ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी।

श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तु झुठी मै मक्कार' को लेकर खबरों में छायी हुई है। श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ स्कूली दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों एक-दूसरे के दोस्त हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, टाइगर श्रॉफ ने कई बार कहा भी है कि स्कूल के दिनों में श्रद्धा पर उनको क्रश था। दोनों फिल्म 'बागी' में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।

ऋतिक रोशन-उदय चोपड़ा
इन दिनों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अपने रिश्तों को लेकर ऋतिक रोशन खबरों में छाये हुए हैं। ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। स्कूल में प्री-प्राइमरी में ऋतिक और उदय साथ में पढ़ते थे। इसके बाद दोनों ने कॉलेज में भी साथ में पढ़ाई की है।


Click it and Unblock the Notifications