140 करोड़ पर सलमान, आगे निकले ये सुपरस्टार, बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी फिल्में
हाल ही में शाहरुख खान के करियर की सबसे मंहगी फिल्म जीरो रिलीज हुई है। इस फिल्म को 200 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार किया गया है। फिल्म को काफी तारीफें भी मिल रही हैं लेकिन सवाल ये है कि ये बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना चल पाएगी। बहरहाल, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन शाहरुख काफी डरे हुए हैं। उन्होंने ये पहले ही कह दिया था कि अगर जीरो फ्लॉप हुई तो उन्हें काफी वक्त तक कोई काम नहीं मिलेगा।
[कल रात सलमान ने चौंका दिया, लंबी नाराजगी भूलकर कर ली दोस्ती, सामने आई तस्वीरें]
शाहरुख खान की इस फिल्म पर 200 करोड़ का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ VFX पर ही खर्च किया गया है। फिल्म को शानदार बनाने के लिए न तो शाहरुख खान ने कोई कमी छोड़ी है और न ही फिल्म के मेकर्स ने। फिर भी बड़ी बजट की फिल्मों को लेकर रिस्क बना ही रहता है। हालांकि जीरो के मेकर्स फिल्म का बजट सेटेलाइट्स राइट्स के जरिए पहले ही निकाल चुके हैं। अब हिट फिल्म की लिस्ट में आने के लिए जीरो को कम से कम बजट के ऊपर कमाई करनी पड़ेगी।

सिर्फ शाहरुख खान की जीरो ही नहीं बॉलीवुड में पहले भी ऐसी ही बिग बजट फिल्में आ चुकी हैं... जितनी बड़ी फिल्म उतना बड़ा रिस्क। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बताते हैं बॉलीवुड की 10 सबसे मंहगी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications