ट्रेन में बैठे सलमान और 20 - 25 बार गलत स्टेशन पर उतरे, जानिए बेहद मज़ेदार किस्सा
सलमान खान जैसे सुपरस्टार जब अपने नॉर्मल दिनों के किस्से सुनाए तो किसे मज़ा नहीं आएगा। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने लोकल ट्रेन के किस्से सुनाए। वो सलमान के इंडस्ट्री में शुरूआती दिन थे और वो लोकल में बैठकर चर्च गेट तक अपने एक दोस्त से मिलने जाते थे।
लौटते समय सलमान 12.30 बजे रात की लोकल पकड़ते थे जो विरार तक जाती थी और उन्हें बांद्रा उतरना होता था। लेकिन जैसे ही सलमान खिड़की के पास बैठते थे उन्हें नींद आ जाती थी।

बाद में कोई ना कोई सलमान को उठाता था और वो कई स्टेशन आगे निकल चुके थे। ऐसा सलमान के साथ कम से कम 20 - 25 बार हुआ। सलमान ने बताया कि वो काफी कोशिश करते थे कि ना सोए पर ऐसा मुमकिन ही नहीं हो पाता था।
सलमान खान भी कई बार अपने डेब्यू और संघर्ष के दिनों के बारे में बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया था, "जब मैं बॉलीवुड में आया तो उस वक्त सनी देओल, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त इतने बड़े स्टार थे जितना कि कोई सोच नहीं सकता। मैंने और अक्षय कुमार ने बड़ी मुश्किल से गलतियां कर कर के सीख ली है।"


Click it and Unblock the Notifications