Ooo: तो क्या सुलतान सलमान का ब्रेकअप हो गया...अपनी इस हीरोइन से!
अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्लौरी को एकतरफा कर सलमान खान अब्बास-मस्तान के बेटे मुस्तफा की डेब्यू फिल्म मशीन को सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान के इस फैसले का असर फिल्लौरी की कमाई पर पड़ सकता है!
फिल्लौरी से भले ही अनुष्का वाहवाही लुट रही हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार और उनके दोस्त सलमान खान अनुष्का को छोड़ कर किसी और एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 24 मार्च को तीन अलग जोनर की फिल्में रीलिज हो रही हैं। फिल्लौरी , अनारकली ऑफ आरा और मशीन।
इन तीनों फिल्मों के बीच सबसे दिलचस्प पहलु यह है कि सलमान खान फिल्लौरी और अनारकली ऑफ आरा को छोड़ कर मशीन फिल्म को अपना समर्थन दे रहे हैं। मुस्तफा और कायरा आडवाणी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
सलमान के सपोर्ट की सबसे बड़ी वजह यह है कि इस फिल्म से अब्बास के बेटे मुस्तफा बॅालीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में मुस्तफा स्पोर्ट्स कार रेसर की भूमिका निभा रहे हैं।
इस फिल्म के पहले पोस्टर की तारीफ सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की थी। ट्रेलर देखने के बाद भी उन्होंने मुस्तफा को अपनी शुभकामनाएं दी थी। इसी के बाद से ही मशीन फिल्म की चर्चा हर जगह होने लगी। किसी भी बड़े स्टार का समर्थन एक फिल्म को दर्शकों के बीच फोकस में लाने के लिए सबसे कारगार प्रमोशन का तरीका होता है।
हाल ही में हुए एक अर्वाड समारोह में सलमान और शाहरूख ने साथ में मिलकर अब्बास के बेटे मुस्तफा के लिए मुस्तफा मुस्तफा डोंट वरी मुस्तफा सांग भी गाया था। दूसरी बड़ी वजह यह है कि सलमान अपने दोस्त के बेटों का हर कदम पर साथ देने से चुकते नहीं हैं। फिल्ममेकर अब्बास हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पुराने निर्देशकों में से हैं। सलमान और शाहरूख से इनकी गहरी दोस्ती है।
तभी से यह जाहिर हो गया था कि इंडस्ट्री के यह दो सुपरस्टार मुस्तफा का सपोर्ट बढ़ चढ़ कर रहे हैं। वैसे भी सलमान हमेशा से ही नए एक्टर को अपना समर्थन देते हुए आए हैं। अगर सलमान खान का ट्विटर अकाउंट ध्यान से देखा जाए तो उन्होंने अधिक डेब्यू एक्टरों की फिल्मों के लिए ही ट्विट किया है। ऐसा कई बार हुआ है कि सलमान या किसी दूसरे स्टार के किसी एक फिल्म को सपोर्ट करने का असर उस फिल्म के कमाई पर पड़ता है।
आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर स्टार के समर्थन से कैसे किसी फिल्म का गणित बदलता है।


Click it and Unblock the Notifications











