Awww: सलमान खान का दिल जीतना....हलवा है क्या!
वैलेंटाइन वीक आते ही सिंगल इंसान थोड़े से डिप्रेस हो जाते हैं। लेकिन फिर भी अपना काम रोमांटिक फिल्में देखकर चला लेते हैं। हम भी यही कर रहे हैं पूरे वैलेंटाइन वीक।
और इस दौरान एक बात नज़र में आई तो सोचा कि आपसे भी बांट लें। क्योंकि बात जुड़ी भी सलमान खान से है। दरअसल, बात है सलमान खान का दिल जीतने की और वो एक ही काम से हो सकती है...हलवा।
जी हां, अब ये तो आप मानेंगे कि सलमान खान प्रेम अवतार में बेस्ट लगते हैं और सूरज बड़जात्या के प्रेम अवतार में तो परफेक्ट।
लेकिन इस प्रेम का दिल बस एक ही चीज़ जीते लेती थी - हलवा। क्योंकि हम आपके हैं कौन में पहला पहला रोमांस के ठीक पहले माधुरी दीक्षित, सलमान खान के फेवरिट हलवे से उनका दिल जीत लेती हैं।
वहीं हम साथ साथ हैं में भी सलमान खान और सोनाली बेंद्रे का रोमांस हलवे से शुरू होता है। मतलब सलमान के दिल का रास्ता अब सबको पता है। वैसे आप देखिए सलमान की तीन बेस्ट प्रेम अवतार के तीन बेस्ट रोमांटिक सीन -


Click it and Unblock the Notifications
