14 की उम्र में किया डेब्यू, बैक-टू-बैक दीं हिट फ़िल्में,आज इंडस्ट्री से गायब हैं सलमान खान की ये खूबसूरत हीरोइन

Ayesha Takia Left Her Acting Career: बॉलीवुड सिनेमा में अक्सर देखने को मिलता है कि कई सारे सितारे अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत इतनी ज्यादा तेज होती है कि उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत की है बिना ही बड़ा मौका प्राप्त हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री आयशा टाकिया के बारे में बताने वाले हैं।
आयशा टाकिया को सलमान खान के साथ-साथ शाहिद कपूर, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ में काम करने का मौका मिला। लेकिन इसके बावजूद भी वह इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और उन्होंने कुछ वक्त के बाद ही इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। उन्होंने शादी के बाद लाइमलाइट से दूरी बना ली।
लेकिन आयशा टाकिया को अभी के समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करती नजर आती हैं। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए किसी भी इवेंट में नजर नहीं आती और इसके पीछे का कारण क्या है आज हम आपको यही बताने वाले हैं।
आयशा टाकिया ने 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर में कदम रखा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह कई विज्ञापन में भी नजर आई। सबसे पहले उन्हें हेल्थी ड्रिंक के विज्ञापन में शाहिद कपूर के साथ देखा गया। बाद में 16 या 17 साल की उम्र में उन्हें फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में भी देखा गया था।
आयशा टाकिया ने 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह है दिल मांगे मोर और पाठशाला जैसी फिल्मों में नजर आई। लेकिन उन्हें असल पहचान 'वांटेड' फिल्म से मिली और आज भी उन्हें 'वांटेड गर्ल' के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।
आयशा टाकिया को सिर्फ 2011 तक ही फिल्मों में देखा गया और फिर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। खबरों के अनुसार जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली और फिर कम बैक करने का नहीं सोचा। हालांकि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है और उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स है। वह एक बेटे की मां है।


Click it and Unblock the Notifications











