..................... जब सलमान खान ने करिश्मा कपूर को मारा था थप्पड़, वायरल वीडियो देखकर फैंस को याद आई कबीर सिंह | Salman Khan slaps Karisma Kapoor in Dulhan Hum Le Jayenge, fans reacts on viral video, remembers Kabir Singh - Hindi Filmibeat

Salman- Karisma: जब सलमान खान ने करिश्मा कपूर को मारा था थप्पड़, वायरल वीडियो देखकर फैंस को याद आई कबीर सिंह

salman-khan-slaps-karisma-kapoor-in-dulhan-hum-le-jayenge-fans-reacts-on-video-remembers-kabir-singh

Salman Khan- Karisma Kapoor: सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर साल 2000 में आई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही थी। फिल्म के गाने आज भी लोगों को याद हैं। लेकिन अब फिल्म एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को शाहिद कपूर की कबीर सिंह याद आ रही है।

दरअसल, इस सीन में सलमान करिश्मा को जोरदार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। 23 साल पुरानी इस फिल्म के वीडियो पर फैंस अब रिएक्ट कर रहे हैं और इसकी तुलना शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से कर रहे हैं।

रेडिट पर शेयर किए गए सीन में करिश्मा का किरदार एक पब में है, जहां उन्होंने बीयर पी थी। उसके बाद, वहां आसपास के लड़के करिश्मा को छेड़ने लगते हैं.. जब वह सलमान के किरदार की मदद मांगती है। तो वो आता है और बदले में उसे थप्पड़ मारता है.. और कहता है "हिंदुस्तानी लड़कियां ऐसा करती हैं?" इसके अलावा, सलमान का किरदार यह भी कहता है, "अगर कोई लड़की किसी लड़के को उक्साएगी तो वो लड़का ऐसा ही करेगा।"

लोगों ने लगाई फटकार

लोगों ने लगाई फटकार

रेडिट पर एक यूजर ने डेविड धवन निर्देशक इसफिल्म के क्लिप शेयर किया, जिस पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए मेकर्स को सेक्सिस्ट जोक्स, महिलाओं को नीचा दिखाने और थप्पड़ मारने के लिए फटकार लगाई।

कबीर सिंह से की तुलना

कबीर सिंह से की तुलना

एक यूजर ने लिखा, "90 के दशक की हर फिल्म का हीरो कबीर सिंह था, अभिनेत्रियों को थप्पड़ मारना और उन्हें लेक्चर देना उस जमाने में आम बात थी.."

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह डेविड धवन की फिल्म के लिए आदर्श है। हीरोइनें गूंगी होती हैं और हीरो टॉक्सिक। उनकी फिल्में सेक्सिस्ट, नस्लवादी, विकलांग लोगों का मजाक बनाने वाली हैं।"

लड़कों को गलत किया प्रोत्साहित

लड़कों को गलत किया प्रोत्साहित

एक अन्य यूजन ने लिखा, "पुरानी फिल्मों में रोमांटिक प्लॉट को फिर से देखना कठिन है। इन अभिनेताओं की फैन फॉलोइंग को देखते हुए, मुझे लगता है कि इसने देश के बहुत सारे लड़कों को लड़कियों को परेशान करने के लिए प्रोत्साहित किया।"

Read more about: salman khan karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X