''मुझे चम्मच से मारा, मेरे जूते में पेशाब की..'' जब इस डायरेक्टर पर आपा खो बैठे थे सलमान खान

सलमान खान अपने गुस्से को लेकर मशहूर हैँ। कहा जाता है कि इंडस्ट्री के अंदर किसी में इतनी दम नहीं है कि वो सलमान खान से भिड़ सके। लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं जिनपर आप यकीन करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
एक निर्देशक ऐसा है जिसने सलमान खान के जूतों पर पेशाब की थी.. इसके बाद मामला काफी बिगड़ गया था और सलमान खान ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था। हम बात कर रहे हैं दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की, जिन्होने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई के साथ होने वाले इस झगड़े को लेकर सलमान खान ने खुद खुलासा किया था। उन्होने बताया था कि कैसे उन्होने सुभाष घई के थप्पड़ मारे थे। सलमान ने कहा, ''वो कई बार अपना आपा खो देते हैं। उसने मुझे चम्मच से मारा था, मेरे चेहरे के पास लाकर प्लेट तोड़ दी थी। मेरे जूतों पर पेशाब कर दिया था। मेरी गर्दन भी पकड़ी थी।''
मार दिया थप्पड़
सुभाष घई की इस हरकत के बाद सलमान खान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और उनको एक झापड़ मार दिया। सलमान खान ने खुद इस बात को कुबूल किया है। उन्होने ये भी बताया कि अगले दिन पिता सलीम खान के कहने पर वो सुभाष घई के पास गए और उनसे माफी मांगी। सलमान खान पर इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी मारपीट का आरोप लगाया था।
क्या बोले सलमान
सलमान खान ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होने ऐश्वर्या राय बच्चन पर बिल्कुल हाथ नहीं उठाया है। हालांकि सलमान खान ज्यादा कुछ इस मामले में नहीं कहा। सलमान खान उन सितारों में से एक हैं जिनका नाम विवादों में अक्सर आता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











