Salman-Shahrukh : फिल्मों में जब भी इन एक्टर्स की बनी जोड़ी, मच गई धूम

amitabh bachchan, shashi kapoor

बॉलीवुड में सोलो हीरो वाली फिल्मों के साथ-साथ दो हीरो के साथ फिल्में बनाने का ट्रेंड नया नहीं है। सालों से बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनती रही हैं जिसमें एक नहीं बल्कि दो-दो हीरो ने काम किया है। इस तरह से बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर्स की जोड़ी बन गयी है, जो जब-जब साथ में आए सिनेमा हॉल में तालियां रुकने का नाम ही नहीं ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जिन एक्टर्स की जोड़ी बेमिसाल बन गयी उनमें शाहरुख खान और सलमान खान, संजय दत्त और गोविंदा, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की जोड़ियों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इन एक्टर्स ने जिन फिल्मों में काम किया उनमें प्यार, दोस्ती, भाईचारा और हर तरह का इमोशन दिखाया गया।

आइए आपको बॉलीवुड की ऐसी बेमिसाल जोड़ियों के बारे में बताते हैं :

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर :

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर :

अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने फिल्म 'दीवार', 'शान' और 'त्रिशूल' जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी 70 के दशक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक रहा है। उस समय दर्शकों को अमिताभ और शशि की जोड़ी वाली फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते थे। इन जोड़ी की फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाया करती थीं।

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ :

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ :

80 से 90 दशक में बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी भी शामिल थी। 'राम लखन', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'त्रिमूर्ति' जैसी कई फिल्मों में अनिल और जैकी साथ नजर आ चुके हैं। इस जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। दर्शकों को यह जोड़ी बेहद पसंद है। आज भी इन दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखने का फैंस इंतजार करते रहते हैं।

संजय दत्त और गोविंदा :

संजय दत्त और गोविंदा :

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में गोविंदा और संजय दत्त की जोड़ी का अपना अलग ही मुकाम है। इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जो हंगामा मचाया है, उसे लोग आज भी याद रखते हैं। इस जोड़ी ने कई फिल्मों जैसे 'एक और एक ग्यारह', 'जोड़ी नंबर 1' और 'हसीना मान जाएगी' में साथ में काम किया है। गोविंदा और संजय दत्त ने इन फिल्मों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

शाहरुख खान और सलमान खान :

शाहरुख खान और सलमान खान :

शाहरुख खान और सलमान खान की सिर्फ एक ही फिल्म है जिसमें दोनों पूरी फिल्म में साथ नजर आए थे। दोनों की फिल्म 'करण अर्जुन' आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच डाला था। इस फिल्म के बाद से दर्शक दोनों को फिर से साथ में देखने का इंतजार करते रहे हैं। इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में दर्शकों की यह इच्छा पूरी हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने टाइगर का कैमियो रोल किया था। वहीं सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें शाहरुख खान पठान का कैमियो करने वाले हैं।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी :

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी :

90 के दशक में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। फैंस आज भी इस जोड़ी की फिल्में देखना पसंद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जल्द ही यह जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 'हेरा फेरी 3' में साथ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की यह जोड़ी 'मोहरा', 'दे दना दन', 'हेरा फेरी' 1 और 2 में साथ में नजर आयी थी और इन फिल्मों के लोग आज भी दीवाने हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X