शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि ये साउथ सुपरस्टार जीते हैं बेहद लग्जरियस लाइफ, करोड़ो की है वैनिटी वैन

ग्लैमर वर्ल्ड में सितारे अपने ग्लैमरस के चलते ही नहीं बल्कि अपने खान-पान और रहन-सहन की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. उनकी हर एक चीज ग्लैमरस होती है. यहां तक कि उनकी शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन भी काफी ज्यादा जबर्दस्त होती है जिसमें उनकीजरूरत के हिसाब से हर चीज रहती है. जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों की वैनिटी वैन भी काफी ज्यादा लाजवाब है. जिनमें काफी सारी चीजें मौजूद होती है. तो चलिए जानते हैं कि किन सितारों के पास सबसे महंगी वैनिटी वैन है.
सलमान खान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और बिग बॉस के स्टार का लाइफ स्टाइल काफी सादा सिंपल है. लेकिन इसके बावजूद भी वह करोड़ों की वैनिटी वैन रखते हैं. कुछ खबरों के अनुसार सलमान खान के पास में चार करोड़ की वैनिटी वैन मौजूद है.
शाहरुख खान
लेकिन अगर हम बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की बात करें तो आपको बता दें कि वह करोड़ों के मन्नत घर में रहते हैं और शूटिंग के समय पर भी उनके पास में एक वैनिटी वैन रहती है. जिसमें मन्नत वाला एनवायरमेंट मौजूद है. एक्टर की वैनिटी वैन 4 से 5 करोड़ की कीमत की है.
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने अंदाज़ की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. उनके पास में मर्सिडीज की सी क्लास वैनिटी वैन मौजूद है और आपको बता दें कि इसकी कीमत 3 करोड़ के तकरीबन है.
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों काफी ज्यादा छाई हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने बेहद ही कम उम्र में उस मुकाम को हासिल कर लिया है जिसके लिए लोगों को सालों साल मेहनत करनी पड़ती है. बता दें कि आलिया के पास में तकरीबन 3 करोड़ की वैनिटी वैन मौजूद है.
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह बेहद ही लग्जरियस लाइफ जीते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके पास में तकरीबन 5 करोड़ की लागत वाली एक वैनिटी वैन भी है.
संजय दत्त
संजय दत्त को बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से जाना जाता है और आपको बता दें कि उनकी वैनिटी वैन एयरपोर्ट से इंस्पायर्ड है. खबरों के अनुसार एक्टर की वैनिटी वैन तकरीबन 3 करोड़ के बजट की है.
महेश बाबू
महेश बाबू भले ही साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनके स्टारडम बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा चलता है. उन्होंने काफी जबरदस्त फिल्मों में काम किया है और एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं. इतना ही नहीं खबरों के अनुसार उनके पास में तकरीबन 6.2 करोड रुपए की वैनिटी वैन मौजूद है.


Click it and Unblock the Notifications