एक Dhamaka तो कर दिया, अब इंतजार है Khan दोस्तों के फाइनल Film का.. ऐसी दोस्ती!
हाल ही में शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो का टीजर लॉन्च हो चुका है। जीरो का ये दूसरा टीजर था और इस टीजर के साथ धमाका ही हो गया। खबरें तो पहले से ही थीं कि जीरो में सलमान खान कैमियो करने वाले हैं लेकिन इतने बड़े धमाके का किसी को अंदाजा नहीं था। आनंद एल राय की जीरो के दूसरे टीजर में शाहरुख का दिलचस्प अंदाज तो देखने को मिला ही लेकिन साथ में लगा सलमान की दोस्ती का तड़का। इस टीजर में जहां दोनों साथ डांस करते दिखे वहीं सलमान ने तो शाहरुख को गोद में ही उठा लिया। बस फिर क्या था फैंस बेकाबू हो गए।
[2019 में चलेगी 'बाहुबली' की आंधी, 300 करोड़ की धमाकेदार एक्शन फिल्म, इसके आगे सब फेल!]
जीरो में दोनों सिर्फ कुछ देर के लिए साथ दिखाई देंगे, हालांकि फैंस तो ये भी चाहते हैं कि दोनों साथ में कोई फिल्म भी जरूर करें। इसमें कोई शक नहीं कि दोनों खान सुपरस्टार को साथ देखना हमेशा शानदार अनुभव होता है। ज़ीरो का यह टीजर काफी धमाकेदार है। ईद पर फैंस को शाहरुख- सलमान का यह खास तोहफा मुबारक हो। सलमान खान- शाहरूख खान की दोस्ती अब किसी से छिपी नहीं है। उनको साथ में देखना फैंस के लिए काफी यादगार होता है। जब भी दोनों किसी शो में साथ आते हैं तो वो हेडलाइन बनती ही है। लगभग दो दशक हो चुके हैं बॉलीवुड के करण-अर्जुन को अपना जादू सिल्वर स्क्रीन पर बिखेरते हुए।

बॉलीवुड के इन दो दिग्गज खानों के बीच काफी सालों तक जमकर घमासान चला लेकिन जब दशकों बाद ये दो सुपरस्टार साथ में स्क्रीन पर दिखाई दिए तहलका मच गया। हर कोई इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी को शिद्दत से साथ देखना चाहता था और फैंस की तो जैसे मुराद ही पूरी हो गई। आगे देखें शाहरुख और सलमान की दोस्ती भरी 10 बेहतरीन तस्वीरें और जानें ये जोड़ी कैसे-कैसे मचा चुकी है धूम-धड़ाका-


Click it and Unblock the Notifications











