सलमान, अक्षय औऱ शाहरूख एक साथ करेंगे यह शुभ काम

सलमान खान, शाहरूख खान और अक्षय कुमार मार्च में अपनी अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरु करने वाले हैं।

By Prachi Dixit

ऐसा मौका कम ही आता है, जब इंडस्ट्री के तीन बड़े सुपरस्टार एक साथ किसी नए काम का आगाज़ करने जा रहे हों। बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लंबी फेहरिस्त में टाइगर जिंदा है, बंधुआ और पैडमेन शामिल है। टाइगर जिंदा है और पैडमेन इस साल रिलीज होगी। बंधुआ लिए दर्शकों को अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि शाहरूख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार एक साथ मार्च में अपनी फिल्मों का शुभारंभ करेंगे। सलमान विदेश तो शाहरूख और अक्षय ने अपने देश को शूटिंग के लिए चुना है।बिग बॉस 10 और ट्यूबलाइट के बाद सलमान अब टाइगर जिंदा है में व्यस्त होंगे।

[अक्षय कुमार ने कहा- 'मैं कुछ कहूंगा तो सलमान खान फिल्म बंद कर देंगे...']

वहीं, निर्देशक आनंद एल राय के साथ शाहरूख बंधुआ में अनदेखे किरदार की तैयारी में जुट गए हैं। रईस से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर वे आनंद एल राय के साथ अधिक समय बिता रहे हैं। ताकि शूटिंग के समय से पहले वे किरदार में खुद को बखूबी ढाल सके।

जबकि जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन और रिलीज से फुरसत पाने के बाद अक्षय कुमार भी पैडमेन बनने के लिए तैयार हो जायेंगे। यहां जानें तीनों फिल्मों से जुड़ी बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X