»   » Bollywood best कव्वालियां- भर दो मेरी झोली..आया तेरे दर पर दीवाना..

Bollywood best कव्वालियां- भर दो मेरी झोली..आया तेरे दर पर दीवाना..

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की कव्वाली भर दो मेरी झोली दर्शकों द्वारा काफी पंसद की जा रही है। फैंस को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। अदनान सामी भी काफी समय बाद बॉलिवुड में वापसी कर रहे हैं और उनकी इस वापसी को काफी अच्छा रिस्पॉंस भी मिल रहा है।

भर दो मेरी झोली एक कव्वाली है और हमारे बॉलिवुड में अभी तक कई ऐसी कव्वालियां हैं जो कि काफी हिट रही हैं। अगर हिंदी फिल्मों के इतिहास में जाएं तो कई ऐसी ही खूबसूरत कव्वालियां मिलेंगी जैसे अमर अकबर एंथनी की परदा है परदा..मुगले आजम की जब रात है इतनी मतवाली आदि।

इतना ही नहीं बल्कि आमिर खान, शाहरुख खान की भी फिल्मों में इस तरह के हिट गाने रहे हैं। तो आइये एक नज़र डालते हैं बॉलिवुड के कुछ ऐसे ही कव्वालियों व डिवोशनल गानों पर।

सरफरोश

सरफरोश

सोनू निगम और रुप कुमार राठौड़ द्वारा गायी गयी कव्वाली 'जिंदगी मौत ना बन जाए संभालो यारो.खो रहा चैनो अमन मुश्किलों में है वतन' भी टॉप कव्वालियों की लिस्ट में शामिल है।

धड़कन

धड़कन

'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है..दुल्हे का तो दिल दीवाना लगता है- नुसरत फतेह अली खान द्वारा गायी गयी ये नज्म दर्शकों को बेहद पसंद आई।

वीर जारा

वीर जारा

अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद वकील, जावेद हुसैन द्वारा गायी गयी कव्वाली 'आया तेरे दर पर दीवाना' हिट गानों में से एक है।

परदेस

परदेस

अल्का यागनिक, उदित नारायण, हेमा सरदेसाई द्वारा गायी गयी कव्वाली नहीं होना था नहीं होना था लेकिन हो गया..हो गया है मुझे प्यार. एक बेहद खूबसूरत कव्वाली है। जो कि दर्शको को आज भी याद है।

जोधा अकबर

जोधा अकबर

ख्वाजा मेरे ख्वाजा..दिल में समा जा.. को ए आर रहमान ने अपने बेहतरीन संगीत से नवाजा था। ख्वाजा अली आज भी संगीत प्रेमियों की लिस्ट में शामिल है।

फिजा

फिजा

फिजा फिल्म के पिया हाजी अली,, गाने में ए आर रहमान का बेहतरीन संगीत और उनकी आवाज थी। गुलजार के शब्दों में इतनी खूबसूरती थी कि लोगों के दिलों में आज भी ये गीत बसता है।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान में एक बार फिर से एक बेहतरीन कव्वाली को पेश किया गया है जिसे अदनाना सामी ने आवाज दी है बोल हैं झोली भर दो मेरी..

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X