..................... सनी देओल-अजय देवगन ने ठुकराई करण अर्जुन, फिर आमिर खान ने की रिजेक्ट, सलमान-शाहरुख बने ब्लॉकबस्टर salman khan & shah rukh khan is not first choice for karan arjun sunny deol or ajay devgn and aamir khan rejects - Hindi Filmibeat

सनी देओल-अजय देवगन ने ठुकराई करण अर्जुन, फिर आमिर खान ने की रिजेक्ट, सलमान-शाहरुख बने ब्लॉकबस्टर

साल 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' कई मायने में खास है। इस फिल्म में फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी देखने को मिली तो वहीं इस फिल्म में बोल्ड अदाकारा ममता कुलकर्णी की अदाओं का तड़का भी था। फिल्म में अमरीश पुरी जैसे विलेन भी थे तो राखी जैसी मां भी। लेकिन क्या आपको पता है इसी 'करण अर्जुन' फिल्म के लिए शाहरुख खान और सलमान खान पहली च्वाइस नहीं थे।

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'करण अर्जुन' को लेकर बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद सनी देओल और अजय देवगन थे। फिल्म में करण का रोल अदा करने के लिए अजय देवगन और अर्जुन का रोल अदा करने के लिए फिल्ममेकर सनी देओल को कास्ट करना चाहते थे।

लेकिन बात सनी देओल के चलते बिगड़ गई थी। सनी देओल और अजय की जोड़ी फाइनल हुई थी। लेकिन जब सनी देओल ने मना कर दिया तो फिल्ममेकर को ये जोड़ी ही बदलनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X