सलमान-संजय ने ठुकराई फ़िल्म तो संवरा इस फ्लॉप एक्टर का करियर, विलेन बन बॉक्स ऑफिस पर कर डाला कमाल

John Abraham Played Villain Role In Dhoom

John Abraham Played Villain Role In Dhoom: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार बड़े-बड़े सितारे फिल्मों को ठुकरा देते हैं और फिर किसी ऐसे एक्टर के हाथ में वह फिल्म पहुंच जाती है जिससे कि उस सितारे की किस्मत चमक जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिनको सलमान और संजय जैसे बेहतरीन कलाकारों ने ठुकरा दिया और फिर फ्लॉप एक्टर का इससे करियर संवर गया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम' की। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलेन कबीर का किरदार निभाया था और अपने फ्लॉप करियर को संवारने का काम भी किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उदय चोपड़ा ने भी काम किया था और जॉन अब्राहम ने अपने विलेन के अवतार से हर किसी का दिल जीत लिया था।

वैसे तो जॉन अब्राहम ने साल 2003 में 'जिस्म' फिल्म में बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी और यह सुपरहिट भी साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद वह बैक टू बैक लगातार चार फिल्में फ्लॉप दे चुके थे। लेकिन जब एक्टर के हाथ फिल्म 'धूम' लगी तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था और यह फिल्म हिट साबित हुई।

हालांकि जॉन अब्राहम इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल सबसे पहले कबीर के किरदार के लिए उन्होंने सलमान खान को ऑफर किया और जब भाईजान ने इसे ठुकरा दिया तो संजय दत्त के पास में यह ऑफर पहुंचा। हालांकि किसी वजह से संजय दत्त ने भी इसको ठुकरा दिया और जॉन अब्राहम को जब अप्रोच किया गया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म धूम को 11 करोड़ के बजट में बनाया गया था और रिलीज के बाद देशभर में इसने 31.60 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि दुनिया भर में इसने 50.44 करोड़ की कमाई की। इसको यशराज फिल्म्स की हिट फ्रेंचाइजी भी माना जाता है और 'धूम 2' में ऋतिक रोशन के अलावा 'धूम 3' में आमिर खान को विलेन के रोल में देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: john abraham dhoom
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X