#Tubelight : सलमान का एक और हिट फॉर्मुला..याद रखना !
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के पोस्टर आपको इनकी याद ज़रूर दिलाएंगे।
बस अब और ज्यादा दिन का इंतज़ार नहीं, कल यानी 4 मई को सलमान खान की अाने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म का जितना इंतज़ार है उतना ही इंतज़ार इसके टीज़र का है।

फिल्म के मेकर्स ने टीज़र रिलीज़ करने के कई दिन पहले से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया है। हर रोज़ इस फिल्म से जुड़ी नई नई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जिससे एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। कल फिल्म की एक और तस्वीर जारी की गई है जिसमें सलमान खान और सोहेल खान एक बस के ऊपर बैठे हैं।
तस्वीर में सलमान और सोहेल दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं। अब इस तस्वीर को देखकर हमें सलमान की उन सभी फिल्मों की याद आ गई जिसमें उनका एक बस से काफी जुड़ाव दिख रहा है।
देखें सलमान की उन फिल्मों की तस्वीरें जिसमें वो पहले भी बस का सीन दे चुके हैं। और इसी के साथ ये भी देखें कि ट्यूबलाइट की जितनी तस्वीरें अभी तक सामने आई हैं वो उनकी पुरानी फिल्म की तस्वीर से कितनी मिलती जुलती हैं..


Click it and Unblock the Notifications











