सलमान खान और उनके ये 'सुपरस्टार' हैं सबसे क्यूट..तस्वीरें
सलमान खान को बच्चों से बेहद लगाव है और उनकी अपने भांजे अहिल के साथ तस्वीरें देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
सलमान खान का बच्चों से कितना प्यार है ये तो किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। वो बच्चों को बहुत प्यार और दुलार देते हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान जब से मामा बने हैं उनकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। ऐसा लगता है उन्हें जीता जागता खिलौना मिल गया।
[चाहे हो मॉडलिंग या एक्टिंग...इनका ही है हमेशा से जलवा..मजेदार!]
अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरों को भी देखेंगे तो भी यही कहेंगे सलमान खान नहीं बदल सकते। दरअसल इन तस्वीरों में सलमान बहुत हीं छोटे-छोटे और प्यारे से अपने घर के बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते दिखते हैं और काफी मस्ती भी करते हैं।
[दो स्टार्स..एक 25 साल से बॉलीवुड में तो दूसरी की उम्र भी 25 से कम..कुछ तो स्पेशल होगा!]

सलमान खान के भतीजे भी सलमान खान से कुछ कम नहीं है। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी यही कहेंगे कि अभी से ही वो मामू के कदमों पर क्यूटनेस के मामले में निकल चुके हैं।
सलमान खान जब भी बच्चों के साथ होते हैं उनकी खुशी देखने लायक होती है। ऐसा लगता है वो भूल जाते हैं और खुद भी बच्चे ही बन जाते हैं।
अर्पिता खान के बेटे अहिल जब से हुए हैं पूरा खान परिवार अक्सर इनके ही आसपास नजर आता है। कभी नानी की गोद में तो कभी मामा सोहेल या अरबाज के साथ ।
अहिल भी लगता है मामू से कुछ ज्यादा ही इंप्रेस रहते हैं तभी तो देखिए उनकी नजरें भी सलमान से नहीं हटती। वैसे मामू अगर सलमान खान हो तो इंप्रेस तो बच्चे रहेंगे ही 
अर्पिता खान और अहिल की एक बेहद क्यूट सी तस्वीर। अहिल को भी लगता है कैमरे और तस्वीरों में काफी दिलचस्पी है। उनके पोज देखकर तो ऐसा ही लगता है ।
अभी से हीरो बनने की तैयारी। पार्क में खेलने के समय में जनाब ने जिम के चक्कर लगाने शुरू कर दिए।
अहिल की एक और क्यूट सी तस्वीर जिसमें वो अपने मम्मी पापा और चाचू के साथ हैं।
घर का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जब एक फ्रेम हो तो तस्वीर कुछ ऐसी ही क्यूट सी आती है।
ये हुई ना बात। परफेक्ट डैड आयुष और अहिल की ये तस्वीर भी कुछ कम क्यूट नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications









