'' उन लड़कियों ने सलमान का खूब फायदा उठाया था'' - जसीम खान
[बॉलीवुड समाचार] जसीम खान हैं बींग सलमान के लेखक जिन्होंने सलमान खान की बायोग्राफी लिखी है और उस पर काफी रिसर्च की है। हाल ही में उनकी इस किताब का कई लोगों ने रिव्यू किया जिनमें काफी बातें खुलकर सामने आईं।
इनमें से एक बात थी सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड्स। सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स के किस्से तो सबने सुने हैं लेकिन इस किताब में कुछ ऐसी बातें लिखी गईं जो वाकई लोगों को नहीं पता थीं।
गौरतलब है कि सलमान खान को हमेशा बै़ड बॉय ही बताया गया है। लेकिन इस किताब का मुख्य विषय है ये साबित करना कि सलमान खान इस इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा गलतफहमियों का शिकार हुए।
[हमारा ब्रेक अप मार्च में हो चुका था पर सलमान मानते ही नहीं थे]
इस किताब के मुताबिक और सलमान खान की मां सलमा खान के मुताबिक सलमान को गलत बहुत समझा गया। लोग उनका फायदा उठाने के लिए उनके करीब आते थे और जब पीछा छुड़ाना होता तो आराम से निकल जाते।
जानिए उनकी गर्लफ्रेंड्स ने सलमान के बारे में क्या क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications












