Salman Khan: सलमान खान के फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट की यह है दिलचस्प कहानी, क्यूं एक्टर को उससे इतना प्यार

Salman Khan: बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान अपने स्टाइल और अपनी फिल्मों के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ना जानें कितने लोग हैं जो कि सलमान खान से बेहद प्यार करते हैं, उनके डायलॉग और उनके स्टाइल को अपना बनाकर खुश रहते हैं। ऐसे में जब सलमान खान की हर छोटी से छोटी चीज और बड़ी से बड़ी इतनी हिट होती है लोगों के बीच तो वहीं सलमान खान का पसंदीदा फिरोजा ब्रेसलेट भी काफी चर्चा में रहता है। इसकी एक अपनी दिलचस्प कहानी है, जो हम आपको आज बताते हैं।
सलमान खान के ब्रेसलेट की कहानी-
बेहद कम ही लोगों को पता है कि सलमान के पास यह ब्रेसलेट कहां से आया और वह इसे क्यों पहनते हैं। सालों से सलमान खान अपने हाथों में फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट पहने नजर आ रहे हैं। इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता सलीम खान ने दिया था। तभी से सलमान इस ब्रेसलेट को लकी मानते हैं। यह भी कारण है कि सलमान इस ब्रेसलेट को खुद से कभी भी दूर नहीं करते हैं।
सालों पहले ब्रेसलेट के पीछे की कहानी भी खुद सलमान खान ने अपने एक इंवेंट में फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने कहा था कि जब वह छोटे थे तो उनके पिता इस ब्रेसलेट को पहना करते थे। तब भी यह ब्रेसलेट सलमान को काफी ज्यादा पसंद था। वहीं जब सलमान काम करने लगे थे तो उनके पिता ने उन्हें यह ब्रेसलेट तोहफे के तौर पर दिया था।
नेगोटिविटी को दूर रखता है ब्रेसलेट-
सलमान ने बताया था ' यह आपकी तरफ आने वाली नेगेटिविटी को अपने ऊपर ले लेता है। इसके बाद स्टोन पूरी नेगेटिविटी को लेने के बाद टूट जाता है। यह मेरा सातवां स्टोन है।' सलमान खान का यह स्टोन अब तक 7 से 8 बार चटक चुका है।
सलमान को यह ब्रेसलेट बहुत पसंद है, इसीलिए हमेशा पहनते हैं और फिल्मों से लेकर फैशन शोज तक या फिर कोई भी इवेंट हो इसको पहने बिना सलमान कहीं नहीं जाते हैं। आपको बता दे, फिरोजा दुनिया के दो लिविंग स्टोन में से एक है। इसे तिब्बत, ईरान, चीन और मैक्सिको में पाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications

