यहां दिखता है सलमान खान का रियल अवतार.. गुस्सा..मस्ती..सब एक साथ!
सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करना काफी इंज्वॉय करते हैं ऐसा हम नहीं उनकी इन तस्वीरों को देखकर आप भी बोलेंगे। आप भी देखिए उनके बिग बॉस पर अलग अलग एक्स्प्रेशन।
सलमान खान बॉलीवुड के बादशाह तो है ही साथ ही वो टेलीविजन पर सबके दिलों पर राज करते हैं। इसमे कोई शक नहीं है कि बिग बॉस शुरू हो चुका है और अब टेलीविजन पर भी सलमान खान फीवर चढ़ने वाला है या यूं कहें चढ़ चुका है।
सलमान खान खुद भी बिग बॉस को होस्ट करना काफी इंज्वॉय करते हैं। यहां सलमान खान का हर रंग उनके फैन्स को दिखता है। कभी गुस्सा तो कभी को छेड़ना और मस्ती तो पूछिए मत।
[PICS: एक फिल्म सिखा गई इतनी बातें एक साथ..दोस्ती, प्यार और शादी पर]
सलमान खान की आज हम कुछ ऐसी ही तस्वीरें लाए हैं जिसमें उनके बिग बॉस के अलग अलग एक्सप्रेशन देखकर आप भी बोलेंगे वाकई सलमान खान का कोई जवाब नहीं है। वो अपने आप में सबसे अलग हैं।

सलमान खान का ऐसा क्यूट अंदाज सिर्फ और सिर्फ बिग बॉस पर ही देखने मिलता है। ना किसी अवार्ड शो में और ना ही किसी और शो पर। ऐसा लगता है वो बिग बॉस के लिए ही बचा कर रखते हैं ऐसे एक्सप्रेशन।
सलमान खान का ये मस्ती और किसी को छेड़ने या टांग खिंचने का अंदाज। हम और आप भी बस यही कह सकते हैं भई वाह।
जब सलमान खान खुद भी भूल जाते हैं कि वो शो होस्ट कर रहे हैं और खुद ही मस्ती में खो जाते हैं।
ये है सुलतान स्टाइल। एक बार अगर कुछ समझाने बैठे तो बस समझा कर ही चैन लेते हैं नहीं तो Do whatever you want to do man 
एक बार अगर गुस्सा आया तो सलमान खान कलर्स वालों की भी नहीं सुनते और जिस कंटेस्टेंट की क्लास लगी उसकी तो खैर नहीं।
अगर सलमान खान के सवाल किया और कंटेस्टेंट से उन्हें संतोषजनक जवाब ना मिले तो वो कुछ इसी स्टाइल में आ जाते हैं।
अहा..ये सलमान की मिलियन डॉलर वाली स्माइल का भी सीजन आ गया।
गुस्सा..गुस्सा..एक बार जो सलमान को गुस्सा आ जाए तो बस किसी की खैर नहीं। इस बार कौन कौन इस गुस्से में आते हैं देखना हर साल की तरह मजेदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications







