सलमान खान की सबसे बड़ी ईद फ्लॉप, मांगनी पड़ी थी लोगों से माफी, लौटाए थे पैसे
सलमान खान की सबसे बड़ी ईद फ्लॉप ट्यूबलाइट की रिलीज़ को आज तीन साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान ने ट्यूबलाइट से ईद पर निराश करने का सिलसिला शुरू किया जो कि रेस 3, भारत के साथ जारी रहा है।
इस साल वो राधे के साथ ईद पर आने वाले थे लेकिन अच्छा ही हुआ कि फिल्म नहीं आई। क्योंकि ये फिल्म भी सलमान ने अपने अक्खड़पन में अनाउंस की थी। क्योंकि पहले वो संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के साथ ईद पर आने वाले थे।

लेकिन सलमान और भंसाली के बीच बनी नहीं और ये फिल्म हो गई डिब्बाबंद। इसलिए सलमान ने अनाउंस की थी राधे। सलीम खान ने ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने की वजह भी बता दी थी। उनकी मानें तो सलमान कोई कैरेक्टर आर्टिस्ट नहीं हैं। वो हीरो है और हीरो ही रहेंगे। वो स्टार हैं।
वहीं कई बार सलमान ने ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे लौटाए थे और लोगों से माफी मांगनी थी। उनका कहना था ईद खुशी की मौका होता है लेकिन उन्होंने ईद पर लोगों को रोती हुई फिल्म के साथ छोड़ दिया था।
इसके अलावा फिल्म में सलमान की कोई लव स्टोरी भी नहीं थी। इन्हीं सब कारणों से फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के और कई कारण थे -


Click it and Unblock the Notifications












